भारत के 10 शहरों में चल रही मेट्रो, पाकिस्तान ने अब पहली बार किया ट्रायल

ऑरेंज लाइन मेट्रो का बहुप्रतीक्षित ट्रायल रन मंगलवार को लाहौर के डेरा गुजरां से अली टाउन के बीच किया गया. इस मौके पर इलेक्ट्रिक ट्रेन में पंजाब के परिवहन मंत्री व कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Advertisement
मेट्रो का ट्रायल मेट्रो का ट्रायल

aajtak.in

  • लाहौर,
  • 10 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

  • पाकिस्तान में पहले मेट्रो का ट्रायल, राजनीति तेज
  • नवाज समर्थकों ने मनाया जश्न, इमरान ने किया किनारा

एक तरफ भारत में जहां 10 शहरों में मेट्रो ट्रेन की सुविधा लोगों को मिल रही है वहीं पाकिस्तान ने अपने देश में पहली मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जो विवादों में रहा. मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन लाहौर शहर में मंगलवार को शुरू हुआ. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ऑरेंज लाइन मेट्रो का बहुप्रतीक्षित ट्रायल रन मंगलवार को लाहौर के डेरा गुजरां से अली टाउन के बीच किया गया. इस मौके पर इलेक्ट्रिक ट्रेन में पंजाब के परिवहन मंत्री व कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Advertisement

मेट्रो रूट के सभी 26 स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. सुरक्षा के लिए दो हजार पुलिसवालों को रूट पर तैनात किया गया था. ट्रायल रन तीन महीने तक चलेगा. उम्मीद की जा रही है कि तीन महीने बाद इसकी सेवा को आम जनता के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

लाहौर की ऑरेंज लाइन मेट्रो परियोजना की शुरुआत तत्कालीन मुस्लिम लीग-नवाज सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई और यह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से जुड़ी परियोजनाओं में से एक है. चीनी विशेषज्ञों की इसके निर्माण में मुख्य भूमिका रही है. इस पर 264 अरब पाकिस्तानी रुपये की लागत आई है.

मेट्रो के ट्रायल रन की शुरुआत पर राजनीति भी हावी रही. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सदस्यों ने एक दिन पहले ही, सोमवार को इस ट्रायल रन का अपने तौर से उद्घाटन करने के लिए एक समारोह आयोजित किया जिसमें जमकर ढोल बजाए गए और परंपरागत पंजाबी नृत्य हुए. पार्टी ने कहा कि यह मेट्रो उसके नेता नवाज शरीफ का जनता के लिए तोहफा है. वह सत्ता में न रहकर भी जनता को तोहफे दे रहे हैं.

Advertisement

ट्रायल रन के उद्घाटन पर राजनीति का दखल इस हद तक रहा कि कहा जा रहा है कि इस अवसर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने 'व्यस्तताओं के कारण' आने में असमर्थता जताई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »