स्मगलिंग की बड़ी साजिश नाकाम: 89 हथियार बरामद, पाकिस्तानी समेत 3 गिरफ्तार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने कनाडा में हथियार तस्करी की कोशिश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है. तीनों आरोपी अलग-अलग देशों के नागरिक हैं जिनमें एक पाकिस्तान का भी है.

Advertisement
आरोपियों के पास से चोरी के 17 हथियार मिले. (Photo- ITGD) आरोपियों के पास से चोरी के 17 हथियार मिले. (Photo- ITGD)

रोहित शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने कनाडा में हथियारों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 89 हथियार बरामद हुए हैं. इनमें से कम से कम 17 हथियार चोरी के हैं.

7 मई, 2026 की न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस (NYSP) ने स्टेट रूट 90 पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के शक में एक सफेद फोर्ड एक्सप्लोरर कार को रोका. कार में मलिक ब्रोमफील्ड, फैजान अली और कमाल सलमान सवार थे.

Advertisement

जब पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ शुरू की, तो तीनों ने गोल-मोल और विरोधाभासी जवाब दिए. शक होने पर पुलिस ने उन्हें कार से बाहर निकाला.  

तलाशी के दौरान फैजान अली के पास से एक एक्सपायर्ड पाकिस्तानी नेशनल ड्राइविंग परमिट बरामद हुआ. ये परमिट किसी अफगान नागरिक के नाम पर था. इसके बाद जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उन्हें एक बेहद भारी सूटकेस मिला. सूटकेस खोलने पर पुलिस को उसमें भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भरा हुआ था.

89 हथियार और चोरी की बंदूकें बरामद

FBI के असिस्टेंट डायरेक्टर जेम्स सी. बार्नेकल जूनियर ने बताया कि इन आरोपियों ने 89 हथियारों को कनाडा स्मगल करने की कोशिश की. इनमें से 17 बंदूकें चोरी की थीं. वहीं, अमेरिकी अटॉर्नी जे क्लेटन ने कहा कि इन हथियारों में शॉर्ट-बैरल राइफलें भी शामिल थीं. इन आरोपियों ने न सिर्फ देश की सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की तस्करी की कोशिश की.

Advertisement

पकड़े गए तीनों आरोपी अलग-अलग देशों की नागरिकता रखते हैं. मलिक ब्रोमफील्ड (22) कनाडा का नागरिक है, फैजान अली (25) पाकिस्तान का नागरिक है, जबकि कमाल सलमान (22) के पास कनाडा, अमेरिका और जॉर्डन की नागरिकता है.

यह भी पढ़ें: ड्रोन-ड्रग्स-गन्स नेक्सस के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन, 3 महीने में 630 गिरफ्तार, तस्करी का खुलासा

इन तीनों पर हथियारों की तस्करी, बिना लाइसेंस हथियारों का व्यापार, चोरी के हथियारों का परिवहन और अवैध हथियार रखने के गंभीर आरोप हैं. इन अपराधों के लिए उन्हें अलग-अलग धाराओं में 10 से 15 साल तक की जेल हो सकती है. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »