एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली जांच एजेंसियों में से एक है. यह संस्था अमेरिका के न्याय विभाग (Department of Justice) के अंतर्गत कार्य करती है और देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है. एफबीआई का मुख्यालय वॉशिंगटन डी.सी. में स्थित है.
एफबीआई की स्थापना वर्ष 1908 में की गई थी. शुरुआत में इसका उद्देश्य संघीय स्तर पर अपराधों की जांच करना था, लेकिन समय के साथ इसकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ गईं. आज एफबीआई आतंकवाद, साइबर अपराध, जासूसी, संगठित अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, मानव तस्करी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों की जांच करती है.
एफबीआई का एक प्रमुख कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. यह एजेंसी अमेरिका के खिलाफ आतंकी साजिशों को नाकाम करने, विदेशी खुफिया गतिविधियों पर नजर रखने और जासूसी के मामलों की जांच करने में सक्रिय रहती है. 9/11 हमलों के बाद एफबीआई की भूमिका और भी मजबूत हो गई, खासकर आतंकवाद विरोधी अभियानों में.
आधुनिक समय में एफबीआई साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है. इंटरनेट और डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़े हैं, जिनसे निपटने के लिए एफबीआई के पास विशेष साइबर डिवीजन हैं. ये विभाग हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डेटा चोरी जैसे मामलों की जांच करते हैं.
एफबीआई केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया के कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है. अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सीमा पार अपराधों और आतंकवाद से निपटने में मदद मिलती है.
कुल मिलाकर, एफबीआई अमेरिका की कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा की रीढ़ मानी जाती है। बदलते समय और नई चुनौतियों के बावजूद, यह एजेंसी आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित अधिकारियों के माध्यम से कानून का पालन सुनिश्चित करने और देश की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।
अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार हो गया है. उस पर अमेरिकी सरकारी योजनाओं में छह लाख डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है. ऐसे में अमेरिकी सरकार ने बेदी पर 1.25 करोड़ रुपए का ईनाम रखा था. गिरफ्तारी के बाद अब एफबीआई उसे अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया में जुट गई है.
FBI ने हमास के लिए जुटाए गए 5.60 लाख डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है. अमेरिकी न्याय विभाग ने हमास के ऑनलाइन फंडिंग और भर्ती नेटवर्क को भी बाधित किया और फंडिंग के लिए इस्तेमाल वेबसाइट डोमेन व कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण हासिल किया.
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई बड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों को गंभीर धमकियां मिलने की रिपोर्ट सामने आई है. मेसी को लेकर अलग-अलग मुकाबलों से पहले बम हमले की धमकियां मिलीं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि भी सामने आई. वहीं फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को हजारों धमकी भरे संदेश मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी.
FBI की मोस्ट वॉन्टेड सूची में भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह भी शामिल हो गया. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वो कौन है? उस पर कौन-कौन से आरोप हैं? अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) और FBI उसके बारे में क्या कहती है? जानिए हरमनवीर की पूरी कहानी.
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने अपने ही एक इंस्पेक्टर पर एक्शन लिया है. तांडा के पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. FBI का आरोप है कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ मिलकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों को रंगदारी के लिए निशाना बनाने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे. विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों के बाद पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
FBI ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले नीतीश को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया गया था. यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड वॉल के तहत की गई है.
भारतीय गैंगस्टरों पर अमेरिकी एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू किया है. अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. एजेंसी का आरोप है कि वह हत्या, अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, रंगदारी, मनी लॉन्ड्रिंग तथा मानव तस्करी जैसे मामलों में शामिल रहा है.
अमेरिकी अदालत में दाखिल FBI की चार्जशीट में जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी, हत्या और हथियार कारोबार से जुड़े संगीन आरोप दर्ज लगाए गए हैं. साथ ही पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से झूठे केस दर्ज कर करोड़ों रुपये की वसूली करने के गंभीर आरोप भी चार्जशीट में दाखिल हैं.
FBI के Operation Hard Ball में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है. जानिए अमेरिका ने इस गैंग को क्यों निशाना बनाया? विदेशों में इसका नेटवर्क कितना फैला है और किन अपराधों के आरोप हैं? पढ़ें पूरी कहानी.
अमेरिका की एफबीआई ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलिफोर्निया समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया और हथियारों, मादक पदार्थों सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. बताया जा रहा है कि जांच का फोकस कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और उससे जुड़े नेटवर्क पर भी है.
'ऑपरेशन हार्ड बॉल' नाम के इस ऑपरेशन का मकसद उन नेटवर्क्स को निशाना बनाना था, जो कई महाद्वीपों में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों से जुड़े अपराधों और दूसरे संगठित अपराधों में शामिल थे.
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने कनाडा में हथियार तस्करी की कोशिश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है. तीनों आरोपी अलग-अलग देशों के नागरिक हैं जिनमें एक पाकिस्तान का भी है.
पेंटागन ने UFO से जुड़ी नई फाइलें जारी करना शुरू कर दिया है. ट्रंप प्रशासन ने पूरी ट्रांसपैरेंसी का फैसला लिया है. जनता अब खुद इन दस्तावेजों को पढ़कर अपने नतीजे निकाल सकेगी.
अमेरिका और चीन में टॉप डिफेंस वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतें और गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. अमेरिका में 11 से ज्यादा वैज्ञानिक गायब या मृत पाए गए, जबकि चीन में 9 वैज्ञानिकों की मौत हुई. ये सभी न्यूक्लियर, हाइपरसोनिक, AI और स्पेस रिसर्च जैसे क्षेत्रों से जुड़े थे. FBI जांच कर रही है, साजिश की आशंका जताई जा रही है.
FBI डायरेक्टर काश पटेल ने The Atlantic और उसकी रिपोर्टर 250 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है. मैगज़ीन अपनी रिपोर्टिंग पर कायम है, जबकि काश पटेल ने इसे झठा बताया है.
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने पिता की इच्छा के चलते हीरोइन बनने का सपना छोड़ दिया. वे आज अमेरिका में Psychologist के तौर पर काम कर रही हैं. ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से दूर रहकर उन्होंने अलग करियर चुना, जो उनके पिता को भी गर्व महसूस कराता है.
डोनाल्ड ट्रंप पूर्व एफबीआई प्रमुख की मौत की खबर पर विवादास्पद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया. अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गए। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते!'
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने कहा कि उनका राज्य मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार है. FBI ने चेतावनी दी है ईरान ड्रोन हमले करवा सकता है. इसलिए कैलिफोर्निया सुरक्षा बढ़ा दी गई है. न्यूजॉम ने कहा कि हम सतर्क हैं, लेकिन कोई तत्काल खतरा नहीं है. राज्य खुफिया अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेशन में है.
बांग्लादेशी नागरिक को मलेशिया से अलास्का प्रत्यर्पित किया गया है. उस पर सोशल मीडिया के जरिए सैकड़ों किशोरियों का यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है. आरोपी फर्जी पहचान बनाकर नाबालिगों को फंसाता था.