ईरान: तेहरान में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में 19 लोगों की मौत

ईरान के उत्तरी तेहरान में एक मेडिकल क्लिनिक में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हो गया. इस घटना के कारण 19 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

  • ईरान में मेडिकल क्लिनिक में विस्फोट
  • 19 लोगों की इस घटना में गई जान

ईरान के उत्तरी तेहरान में एक मेडिकल क्लिनिक में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हो गया. इस घटना के कारण 19 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक अधिकारियों ने शुरू में कहा कि विस्फोट की इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने बाद में राज्य टीवी को बताया कि मरने वालों की संख्या 19 हो गई है.

Advertisement

इस घटना में सबसे ज्यादा महिलाओं की जान गई है. राज्य संचालित आईआरएनए समाचार एजेंसी ने जलाल मालेकी के हवाले से बताया कि मृतकों में 15 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. मालेकी ने कहा कि अग्निशामकों ने 20 लोगों को बचाया था.

तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने कहा कि विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है. आग बुझा दी गई है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उत्तरी तेहरान साइट पर कई विस्फोट के बाद आग की लपटें नजर आ रही थीं. तेहरान के डिप्टी गवर्नर हमीद्रेजा गौदर्जी ने बताया कि इमारत में मेडिकल गैस टैंकों से रिसाव के कारण विस्फोट हुआ और आग लगी.

पहले भी हुआ था विस्फोट

बता दें कि कुछ दिन पहले तेहरान के पास एक संवेदनशील सैन्य स्थल के पास एक विस्फोट हुआ था, जिस पर रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि गैस भंडारण फैसिलिटी में एक टैंक के लीक होने के चलते आग लगी थी. इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »