चार महिलाओं संग यौन शोषण के आरोपों से बुरी तरह घिरे अमेरिकी सांसद, पद से दिया इस्तीफा

कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि एरिक स्वेलवेल ने अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला किया है. उनपर चार महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसकी वजह से उनपर इस्तीफा देने का दबाव था. स्वेलवेल ने बताया कि वो आरोपों के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे.

Advertisement
एरिक स्वेलवेल ने आरोपों के खिलाफ लड़ने की बात कही थी. (Photo: Reuters) एरिक स्वेलवेल ने आरोपों के खिलाफ लड़ने की बात कही थी. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि एरिक स्वेलवेल ने अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उनपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे जिसने राजनीतिक करियर को हिला दिया. इसके साथ ही कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए उनका अभियान भी बीच में ही खत्म हो गया.

स्लेववेल पर चार महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. ऐसे में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, दोनों दलों के भारी दबाव के बाद स्वेलवेल ने अपने पद से इस्तीफी देने का फैसला लिया है. हालांकि, स्वेलवेल ने बताया कि वो अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ लड़ेंगे. 

Advertisement

स्वेलवेल के इस्तीफे के बाद, उनकी खाली सीट को भरने के लिए विशेष चुनाव कराया जाएगा.

'कांग्रेस से निकालना गलत है...'

अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए स्वेलवेल ने कहा, 'बिना सही कानूनी प्रक्रिया के, आरोप लगने के कुछ ही दिनों भीतर किसी को कांग्रेस से निकालना गलत है. लेकिन ये मेरे मतदाताओं के लिए भी गलत है कि मैं अपने कर्तव्यों से भटक जाऊं. इसलिए, मैं कांग्रेस में अपनी सीट से इस्तीफा देने जा रहा हूं.'

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पूर्व कर्मचारी ने स्वेलवेल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. वहीं, तीन महिलाओं का आरोप है कि स्वेलवेल ने उन्हें बिना मांगे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं. इसके साथ ही गैर-सहमति से यौन संबंध बनाने की बात कही. इन खुलासों के बाद उनकी अपनी ही पार्टी के सदस्यों ने उनसे पद छोड़ने के लिए कहा था.

Advertisement

स्वेलवेल के इस्तीफे से रिपब्लिकन पार्टी को फायदा

स्वेलवेल के इस्तीफे से सदन में रिपब्लिकन पार्टी के मामूली बहुमत को थोड़ी मजबूती मिलेगी. फिलहाल रिपब्लिकन के पास 217-214 का बहुमत है. जॉर्जिया से रिपब्लिकन निर्वाचित प्रतिनिधि क्ले फुलर मंगलवार को शपथ लेंगे. अगर स्वेलवेल का इस्तीफा इस सप्ताह के आखिर तक प्रभावी होता है, तो रिपब्लिकन बहुमत 218-214 हो जाएगा. इससे स्पीकर माइक जॉनसन के लिए अपने विधायी प्राथमिकताओं को पारित करने के मौके बढ़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: US: कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में हुई भीषण गोलीबारी... चार की मौत, 10 घायल

स्वेलवेल के इस्तीफे के बाद अब उन सांसदों पर भी दबाव बढ़ सकता है जो नैतिक जांच का सामना कर रहे हैं. इनमें फ्लोरिडा की डेमोक्रेट शीला चेरफिलस-मैककॉर्मिक, टेक्सास के रिपब्लिकन टोनी गोंजालेस और फ्लोरिडा के कोरी मिल्स शामिल हैं. चेरफिलस पर आपदा सहायता राशि की चोरी, गोंजालेस पर अफेयर और मिल्स पर यौन शोषण और अभियान वित्त उल्लंघन के आरोप हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement