दुबई में गुरुद्वारे ने 101 देशों के लोगों को नाश्ता कराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

दुबई के एक गुरुद्वारे ने 101 देशों के अधिकतम लोगों को मुफ्त में नाश्ता कराकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. दुबई के जेबेल अली स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में घंटे भर के कार्यक्रम में 101 देशों के 600 लोगों के लिए नाश्ता परोसा गया. 

Advertisement
गुरुद्वारे में 101 देशों के 600 लोगों के लिए नाश्ता परोसा गुरुद्वारे में 101 देशों के 600 लोगों के लिए नाश्ता परोसा

राम कृष्ण / IANS

  • दुबई,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:01 AM IST

दुबई के एक गुरुद्वारे ने 101 देशों के अधिकतम लोगों को मुफ्त में नाश्ता कराकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. दुबई के जेबेल अली स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में घंटे भर के कार्यक्रम में 101 देशों के 600 लोगों के लिए नाश्ता परोसा गया. इसके लिए गुरुद्वारे का नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. इस बाबत आयोजित कार्यक्रम का नाम 'विविधता के लिए नाश्ता' रखा गया था.

Advertisement

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूली बच्चों, सरकारी अधिकारियों और राजनयिकों ने इस समारोह में भाग लिया. कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी मुख्य अतिथि थे. शहर के विभिन्न भागों से लोग जेबेल अली गार्डन में जमा हुए और नाश्ते के लिए लगाया गया तंबू पूरी तरह से लोगों से भर गया.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ने 2015 में इटली के मिलान एक्सपो में नुटेला द्वारा आयोजित 55 देशों के लोगों के नाश्ते करने के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा है. गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के अध्यक्ष सुरेंद्र कंधारी ने कहा, "सिख धर्म ने हमेशा से विविधता को गले लगाया है, क्योंकि यह हमारे विश्वास और धर्म का हिस्सा है. हम सभी मानव हैं और सबका सम्मान किया जाना चाहिए."

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »