कोरोना वायरस की महामारी के बीच ट्रंप ने अमेरिका को खोलने की कही बात

एक ओर अमेरिका में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जल्द ही अमेरिका पूरी तरह पटरी पर होगा और सामान्य दिनों की तरह खोल दिया जाएगा.

Advertisement
राष्ट्रपति ट्रंप शुरू से देश खोलने की वकालत करते रहे हैं (फाइल फोटो-PTI) राष्ट्रपति ट्रंप शुरू से देश खोलने की वकालत करते रहे हैं (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

  • वैक्सीन आए या न आए, खुलेगा अमेरिका- ट्रंप
  • अमेरिका में कोरोना वायरस का जारी है कहर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी के बीच देश को खोलने की बात कही है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि 'रीओपन ऑवर कंट्री.' इससे पहले भी वे देश को खोलने की बात कह चुके हैं. अभी हाल में उन्होंने कहा था कि 'वैक्सीन तैयार हो या न हो', अमेरिका फिर से खुलेगा. उन्होंने घोषणा की थी कि इस साल के अंत तक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि इसे पूरी दुनिया को मुफ्त में दिया जाएगा.

Advertisement

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़े के मुताबिक, 18 मई की सुबह तक अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से 89,550 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी तक में 14,86,423 लोग इसकी चपेट में हैं. दुनिया में ये आंकड़ा सबसे अधिक है. टेस्ट की संख्या को देखें, तो अमेरिका में अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया जा चुका है. जो सबसे अधिक है. एक ओर अमेरिका में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जल्द ही अमेरिका पूरी तरह पटरी पर होगा और सामान्य दिनों की तरह खोल दिया जाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी अमेरिका की अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए देश खोलने की बात कर चुके हैं. ट्रंप के मुताबिक, देश की अर्थव्यवस्था संभालना ज्यादा जरूरी है, वह भी कोरोना वायरस जैसे संकट के समय में. ट्रंप अमेरिका को खोलने की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें भरोसा है कि इस साल के अंत तक वैक्सीन का इजाद कर लिया जाएगा. वे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं लेकिन अगर वैक्सीन ना भी आए तो वे अमेरिका को खोलने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

दूसरी ओर, कई विशेषज्ञों को इस बात पर संदेह है कि की वैक्सीन को एक साल के भीतर तैयार किया जा सकता है. राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "प्रोजेक्ट 14 वैक्सीन पर रिसर्च और अप्रूवल के साथ शुरू होगी." उन्होंने वैक्सीन इजाद करने और इसे पूरी दुनिया में बांटने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी की बात कही और ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए सेना के एक जनरल और एक पूर्व हेल्थकेयर एग्जीक्यूटिव का नाम बताया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »