हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ये बहुत बड़ा सम्मान

हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क बनाए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का धन्यवाद किया. उन्होंने इसे अपने लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया और कहा कि भारत में इस तरह सम्मान पाने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं.

Advertisement
सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ट्रंप ने भारत को कहा थैंक यू. (File Photo: Reuters) सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ट्रंप ने भारत को कहा थैंक यू. (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क बनाए जाने को एक अनोखा पल बताया, जिसके लिए भारत का आभार जताया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हैदराबाद में बनी 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' इतिहास में किसी अमेरिकी नेता को भारत में मिला ऐसा पहला गौरव है. जिसके बाद अब उनका यह बड़ा बयान सामने आया है.

Advertisement

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सड़क के उद्घाटन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "भारत के हैदराबाद में नई डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू. इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं. धन्यवाद." उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान तुरंत अपनी तरफ खींच लिया.

हैदराबाद में क्यों रखा गया ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम?

कुछ दिन पहले तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास वाली सड़क का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा था. सरकार का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में हैदराबाद की भूमिका को आगे लाना है. यह सड़क नानकरामगुड़ा के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है, जहां कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय टेक कंपनियों के दफ्तर भी काम कर रहे हैं.

इस सड़क के नाम की पट्टी (नेमप्लेट) का उद्घाटन इसी हफ्ते एक कार्यक्रम में किया गया था. इस मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. दरअसल, यह पूरा आयोजन अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के जश्न से जुड़ा था.

Advertisement

सड़क का नाम बदलने का फैसला तेलंगाना सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत हैदराबाद की कुछ प्रमुख सड़कों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले व्यक्तियों के नाम पर रखा जाना है. तेलंगाना सरकार का मानना है कि यह नया कदम दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों की एक बड़ी और अच्छी मिसाल है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »