...जब डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराई मर्केल की हाथ मिलाने की गुजारिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में मीडिया की सुर्खियों में बखूबी आता है और इस बार वह जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं. दुनिया के विभिन्न प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात में हाथ मिलने के अपने अंदाज को लेकर खबरों में रहने वाले ट्रंप ने मर्केल की हाथ मिलाने की गुजारिश को बिल्कुल अनसुना कर दिया.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मिलीं एंजेला मर्केल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मिलीं एंजेला मर्केल

साद बिन उमर

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में मीडिया की सुर्खियों में बखूबी आता है और इस बार वह जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं. दुनिया के विभिन्न प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात में हाथ मिलने के अपने अंदाज को लेकर खबरों में रहने वाले ट्रंप ने मर्केल की हाथ मिलाने की गुजारिश को बिल्कुल अनसुना कर दिया.

Advertisement

व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में बैठक के बाद औपचारिक फोटो-ऑप के दौरान और एंजेला मर्केल कुर्सियों पर बैठे थे. इस दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर्स बार-बार दोनों को हाथ मिलाने के लिए कहते सुनाई दिए, जिस पर मर्केल भी आगे बढ़कर ट्रंप से पूछती दिखीं कि क्या वह हाथ मिलाना चाहेंगे. हालांकि ट्रंप ने इसे बिल्कुल अनसुना करते हुए अपना हाथ घुटनों के पास ही टिकाए रहे और मर्केल की तरफ देखा तक नहीं. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह अंदाज यूरोप की सबसे ताकतवर हस्ती में शुमार मर्केल को बिल्कुल पसंद नहीं आया और यह उनके चेहरे से भी साफ झलकता दिखा.

हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि एंजेला मर्केला जब व्हाइट हाउस पहुंची थी, तब ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. ऐसे में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक के बाद ट्रंप के इस रवैये से प्रतीत होता है कि उनकी वार्ता को सौहार्दपूर्ण नहीं रही.

Advertisement

एंजेला मर्केल के साथ इस उच्चस्तरीय वार्ता के बाद ट्रंप ने मीडिया ब्रीफिंग में एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर को लेकर हमला बोला. उन्होंने जर्मन चांसलर की मौजूदगी में मीडिया के सामने कहा, 'शायद हमारे बीच कुछ समानता है .' हालांकि ट्रंप ने जब फोन टैपिंग का जिक्र कर रह थे तो मर्केल चुप ही रहीं.

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मतुाबिक, ओबामा प्रशासन के दौरान अमरीकी खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर जर्मन चांसलर मर्केल के फोन की नजर रखी थी. इस खबर के बाहर आने पर अमरीका को खासी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था.

गौरतलब है कि ट्रंप दूसरे समकक्षों से हाथ मिलाने को लेकर इससे पहले भी सुर्खियों में रहे हैं. चाहे कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ भी हाथ मिलाने का अंदाज ट्विटर पर खासा ट्रेंड किया था.

ट्रूडो से हाथ मिलाने के दौरान जहां दोनों नेताओं के बीच वर्चस्व की एक लड़ाई दिखी, तो वहीं अबे से ट्रंप ने इस कदर जोर से हाथ मिलाया कि अबे की हथेलियों पर निशाना पड़ गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »