क्या सच में खराब है किम जोंग उन की तबीयत? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की तबीयत को लेकर चल रही खबरों के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इन सभी खबरों को गलत बताया है.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने दिया किम जोंग उन को लेकर बयान (फोटो: AP) डोनाल्ड ट्रंप ने दिया किम जोंग उन को लेकर बयान (फोटो: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

  • किम जोंग उन पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान
  • गलत हैं खराब तबीयत की सभी खबरें: ट्रंप

दुनियाभर में इस वक्त कोरोना वायरस का कहर छाया हुआ है और हर कोई इससे जुड़े अपडेट पर नज़र बनाए हुए है. लेकिन पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया से आई खबर ने हर किसी को चौंका दिया, जब अमेरिका के एक पत्रकार ने दावा किया कि नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की हालत काफी खराब है और वह ब्रेन डेड हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको लेकर बयान दिया है और इस खबर को गलत बताया है.

Advertisement

व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है किम जोंग उन की तबीयत को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वह गलत हैं. मुझे पता लगा है कि जिन कागज़ातों का हवाला दिया गया है, वह पुराने हैं ऐसे में इनपर विश्वास नहीं करना चाहिए.

बता दें कि सीएनएन के एक पत्रकार ने बीते दिनों किम जोंग उन के ब्रेन डेड होने का ट्वीट किया था, लेकिन तुरंत डिलीट भी कर लिया था. इसी पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो एक फेक न्यूज़ है, इसे बिल्कुल भी सही नहीं मानना चाहिए.

डोनाल्ड ट्रंप ने इन खबरों का खंडन अपने उस बयान के दो दिन बाद किया है, जिसमें उन्होंने किम जोंग उन के जल्दी ठीक होने की कामना की थी. अमेरिकी मीडिया में कई खबरें छपी थीं जिनमें दावा किया गया था कि किम की तबीयत काफी खराब है और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इसपर नज़र बनाए हुए है.

Advertisement

हालांकि, इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति दफ्तर ने किम जोंग उन की तबीयत को लेकर चल रही खबरों को नकार दिया था और कहा था कि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.

दरअसल, किम जोंग उन कई दिनों से सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखे हैं, यहां तक की अपने दादा के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में वो नहीं आए थे, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »