ट्रंप ने की ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा योजना की आलोचना, मिला करारा जवाब

इस बार ट्रंप ने ट्विटर ब्रिटेन पर निशाना साधा है. ट्रंप ने ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सेवा कारगार नही है. हालांकि ब्रिटेन ने उनके ट्वीट का करारा जवाब भी दिया.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)

केशवानंद धर दुबे

  • लंदन,
  • 06 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार ट्रंप ने ट्विटर ब्रिटेन पर निशाना साधा है. की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सेवा कारगार नही है. हालांकि ब्रिटेन ने उनके ट्वीट का करारा जवाब भी दिया.

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर अमेरिका में भी इसी तरह की सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्रणाली पर जोर देने का आरोप लगाया.

Advertisement

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'डेमोक्रेट्स सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा पर जोर दे रहे हैं जबकि इसी के विरोध में सड़कों पर हैं क्योंकि यह प्रणाली कारगर नहीं है.'

हालांकि, ट्रंप के इस आलोचना भरे ट्वीट का जवाब ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री जेरेमी हंट ने भी ट्वीट से दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'ब्रिटेन के यूनिवर्सल हेल्थ सर्विस पर गर्व है, जिसके जरिए जरूरतमंदों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है.'

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं मार्च को लेकर किए गए दावों से असहमत हो सकता हूं लेकिन उनमें से कोई भी एक ऐसे सिस्टम में नहीं रहना चाहता, जहां 2.8 करोड़ लोगों को कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं मिले.'

इस ट्वीट से हंट ने अमेरिका पर निशाना साधा है, जहां आबादी तक स्वास्थ्य बीमा की पहुंच नहीं है.

ट्रंप की इस आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें (थेरेसा) देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर गर्व है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »