ट्रंप 2024 में तीसरी बार लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, कहा- अमेरिका को वापस पटरी पर लाना है

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को आधिकारिक तौर पर दस्तावेज दाखिल कर दिए. इस तरह वह तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे. उनके इस ऐलान पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ट्रंप अमेरिका की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर उतरने का ऐलान किया है. ट्रंप ने बुधवार को पुष्टि की है कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार होंगे. इस संबंध में ट्रंप ने संघीय चुनाव आयोग के समक्ष आधिकारिक दस्तावेज जमा कर दिए हैं. 

2024 चुनाव में ट्रंप की दावेदारी पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ट्रंप ने अमेरिका को निराश किया है.

Advertisement

अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे

ट्रंप ने कहा, मैं अमेरिका को एक बार फिर महान बनाने की दिशा में 2024 राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान करने जा रहा हूं. मैं यह चुनाव लड़ने जा रहा हूं क्योंकि मेरा विश्वास है कि दुनिया ने इस महान देश की महानता अभी तक नहीं देखी है. हम अमेरिका को एक बार फिर पहले नंबर पर लेकर जाऊंगा. 

ट्रप ने कहा,  दुनिया में ऐसा कभी नहीं हुआ होगा और शायद ऐसा कभी होगा भी नहीं. हमारा मूवमेंट एक अपवाद होगा. अमेरिका की वापसी अभी से शुरू हो गई है.

उन्होंने कहा, हमारे नेतृत्व में हम एक महान और गौरवशाली देश थे. लेकन अब हमारा देश पतन की ओर जा रहा है. हम देश के रूप में असफल रहे हैं. 

बाइडेन पर साधा निशाना

Advertisement

ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडेन के नेतृत्व में गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अवैध प्रवासियों और ड्रग्स की तस्करी पर भी बाइडेन सरकार को आड़े हाथों लिया. 

बता दें कि लंबे समय से चर्चा थी कि ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर दांव लगा सकते हैं. अब ट्रंप ने इसका ऐलान कर दिया है. शुरुआत में अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की धुंआधार जीत की संभावनाएं थी. ऐसा कहा जा रहा था कि पार्टी की जीत की संभावनाओं पर सवार होकर ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में पूरे जोश से हुंकार भरेंगे. 

तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि इससे पहले ट्रंप 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे. उन्होंने 2020 में भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी. उन्हें जो बाइडेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »