कोरोना: बराक ओबामा बोले- ट्रंप प्रशासन को पता नहीं वो क्या कर रहे हैं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने न सिर्फ ट्रंप की कड़ी आलोचना की है, बल्कि यह भी कहा कि उन्हें पता नहीं कि वो क्या कर रहे हैं.

Advertisement
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST
  • कोरोना को लेकर ओबामा ने ट्रंप पर फिर साधा निशाना
  • कहा- ट्रंप प्रशासन के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं

कोरोना वायरस से लड़ने के तौर तरीकों पर दुनियाभर में अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दोबारा ट्रंप पर हमला बोला है. इस बार ओबामा ने न सिर्फ ट्रंप की कड़ी आलोचना की है, बल्कि यह भी कहा कि उन्हें पता नहीं कि वो क्या कर रहे हैं. 

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले ब्लैक स्टूडेंट्स के दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी तो ढोंग करने के बहाने भी जिम्मेदारी उठाते हुए नहीं दिखे हैं. 

Advertisement

ओबामा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस महामारी से पूरी तरह इस बात से पर्दा हट गया है कि 
 जिम्मेदार पदों पर बैठे बहुत से लोग ये जान गए हैं कि वे क्या कर रहे हैं. उनमें बहुत से लोग तो अब ये दिखावा भी नहीं कर रहे हैं कि वे किसी चीज के लिए जिम्मेदार हैं.

ये भी पढ़ें- 

पूर्व राष्ट्रपति ने स्नातक छात्रों को बधाई दी और उनकी सराहना की. उन्होंने फरवरी में हुई उस गोलीबारी की घटना का जिक्र किया, जिसमें 25 साल के अहमद अरबेरी की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह जॉर्जिया में एक आवासीय सड़क पर जॉगिंग कर रहा था.

अपने पूरे संबोधन में ओबामा ने  डोनाल्ड ट्रंप या उनके किसी भी अधिकारी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी कड़ी आलोचना की. 2107 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद बराक ओबामा आमतौर पर शांत थे. लेकिन पिछले दिनों से उनके बयान सुर्ख़ियों में हैं. वो डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन की भी तरफदारी करते दिख रहे हैं.

Advertisement

पिछले दिनों भी उन्होंने ट्रंप की आलोचना की थी जब उनका एक वेब कॉल लीक हुआ था. ओबामा वेब कॉल में अपने प्रशासन के कुछ पूर्व सहयोगियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि हम सिर्फ एक व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं. हम लंबे समय तक चलने वाले स्वार्थी होने, दूसरों को दुश्मन की तरह देखने, आपस में बंटे होने और अराजक होने के ट्रेंड के खिलाफ लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

ओबामा ने यह भी कहा यहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ हमारा जवाब निराशाजनक और ठंडा है. इस मानसिकता के साथ यह काफी अराजक आपदा जैसा हो गया है. अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस मीटिंग में ओबामा ने लोगों से अपील की थी कि वे राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन का साथ दें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »