चीन ने सद्दाम हुसैन से की दलाई लामा की तुलना, जब्त की तस्वीरें

सरकारी मीडिया ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा की तुलना फांसी पर लटकाए गए इराकी नेता सद्दाम हुसैन से करते हुए बीजिंग के विशेषज्ञों के हवाले से यह बात बताई.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • बीजिंग,
  • 03 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

चीन के एक प्रांत ने दुकानदारों को तिब्बतियों के अधिकारियों को सौंपने का आदेश दिया है. इस प्रांत में बड़ी संख्या में तिब्बती रहते हैं.

सरकारी मीडिया ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा की तुलना फांसी पर लटकाए गए इराकी नेता सद्दाम हुसैन से करते हुए बीजिंग के विशेषज्ञों के हवाले से यह बात बताई.

अखबार के हवाले से खबर
सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नजदीकी माने जाने वाले अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम में स्थित सिचुआन प्रांत में इस सांस्कृतिक ब्यूरो कर्मियों, पुलिस और अन्य अधिकारियों का ‘कानून प्रवर्तन दल’ गठित किया गया है. इस प्रांत में तिब्बतियों के कई इलाके हैं.

Advertisement

दलाई लामा की तुलना सद्दाम हुसैन से
समाचार पत्र ने प्रांतीय प्रचार विभाग के निदेशक गोउ यादोंग के हवाले से कहा कि इस मुहिम का लक्ष्य चंद्र नववर्ष से पहले ‘अश्लील साहित्य और के चित्रों समेत अवैध प्रकाशन पर लगाम कसना है.’ ग्लोबल टाइम्स ने बीजिंग में चाइना तिब्बतोलॉजी रिसर्च सेंटर के लियान शियांगमिन के हवाले से कहा कि चीनी लोगों के लिए उनकी (दलाई लामा) तस्वीर टांगना उसी तरह है जैसे अमेरिकियों को सद्दाम हुसैन की तस्वीर दिखाना.

2006 में सद्दाम को मिली थी मौत की सजा
पूर्व इराकी नेता को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 2006 में मौत की सजा दी गई थी जबकि बार बार हिंसा की आलोचना करने वाले दलाई लामा को 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »