ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा: चीन

बांध बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी का पानी रोकने को उचित ठहराते हुए चीन ने शनिवार को इन आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया कि इससे भारत में नदी का प्रवाह प्रभावित होगा. चीन ने कहा कि निचले इलाकों पर कोई विपरीत असर नहीं होगा.

Advertisement
शियाबुकु नदी पर बना बांध शियाबुकु नदी पर बना बांध

मोनिका शर्मा / BHASHA

  • बीजिंग,
  • 09 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

बांध बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी का पानी रोकने को उचित ठहराते हुए चीन ने शनिवार को इन आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया कि इससे भारत में नदी का प्रवाह प्रभावित होगा. चीन ने कहा कि निचले इलाकों पर कोई विपरीत असर नहीं होगा.

की सहायक शियाबुकु नदी पर लालहो बांध परियोजना को तिब्बत में खाद्य सुरक्षा और बाढ़ सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सहायक नदी पूरी तरह चीन में स्थित है.

Advertisement

चीन के विदेश मंत्रालय ने बांध को लेकर कहा, 'परियोजना की जलाशय क्षमता ब्रह्मपुत्र के औसत वाषिर्क प्रवाह का 0.02 फीसदी है. निचले इलाकों में इसके प्रवाह पर विपरीत असर नहीं हो सकता.' ब्रह्मपुत्र तिब्बत से अरूणाचल प्रदेश, असम और फिर बांग्लादेश में बहती है.

चीन ने एक अक्तूबर को घोषणा की थी कि वह अपनी 'सबसे महंगी' बांध परियोजना के लिए तिब्बत में शियाबुकु नदी का जल प्रवाह रोकने जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »