बॉर्डर पर दीवार के लिए मैक्स‍िकन आयात पर 20% टैक्स लगाएंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाडल ट्रंप ने चुनाव के दौरान मैक्सिको की सीमा पर दो हजार मील लंबी दीवार बनाने का वादा किया था. अब इस वादे को पूरा करते हुए उन्होंने इसके आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्स‍िको से आने वाली वस्तुओं पर कर बढ़ाने की बात भी कही है. जानिये क्या है पूरी खबर...

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

अमेरिका और मैक्स‍िको की सीमा पर दीवार को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए जहां एक ओर डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्स‍िको सीमा पर दो हजार मील लंबी दीवार बनाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर मैक्स‍िको के राष्ट्रपति एनरिके पेना नीटो ने कहा है कि मैक्स‍िको दीवार बनाने में यकीन नहीं रखता.

Advertisement

खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति उन सभी देशों के आयात पर 20 फीसदी का टैक्स लगा सकते हैं, जिसके साथ व्यापार में घाटा हो रहा है. ट्रंप इसकी शुरुआत मैक्स‍िको से करना चाहते हैं. मैक्सि‍कन आयात पर टैक्स से जुटे फंड को बॉर्डर वॉल तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

जबकि मैक्सिको राष्ट्रपति एनरिके पेना नीटो ने कहा है कि मैक्सिको किसी भी दीवार के लिए कोई भुगतान नहीं करेगा.


ट्रंप का मानना है कि दीवार बनने के बाद मैक्सिको से अमेरिका आने वाले लोगों और नशीली दवाओं को रोका जा सकेगा. एबीसी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि इस पर आने वाले सौ फीसदी खर्च की भरपाई मैक्सिको करेगा.


हालांकि, इस दीवार पर आने वाले अरबों डॉलर के खर्च के लिए ट्रंप को अभी अमेरिकी संसद की मंजूरी लेनी पड़ेगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement