सरताज अजीज बोले- वार्ता के लिए भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की बातचीत फरवरी में होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान पठानकोट आतंकी हमले के मामले में सबूत मिलने पर कार्रवाई भी करेगा. हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि वार्ता के लिए अभी तारीख तय नहीं है.

Advertisement
फरवरी में होगी भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की बातचीत फरवरी में होगी भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की बातचीत

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने गुरुवार को कहा कि भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की बातचीत फरवरी में होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान पठानकोट आतंकी हमले के मामले में सबूत मिलने पर कार्रवाई भी करेगा. हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि वार्ता के लिए अभी तारीख तय नहीं है.

इस बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों पर सलाहकार सरताज अजीज ने इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में कहा कि पाकिस्तान को वार्ता के लिए भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार है. अजीज ने कहा कि गेंद भारत के पाले में है और हम तारीखों को लेकर भारत के सुझाव का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

इस्लामाबाद में बीते 15 जनवरी को ही भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की बातचीत होनी थी. लेकिन पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों ने आपसी सहमति से बातचीत टालने का फैसला किया था.

पहले कार्रवाई फिर बातचीत की राह पर भारत

भारत ने पठानकोट में हमले के लिए पाकिस्तान के आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया है. भारत इस आतंकवादी संगठन और इसके प्रमुख मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा है. दो जनवरी को हुए हमले में शामिल होने के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को गिरफ्तार करने की खातिर भारत ने पाकिस्तान को मुहैया कराए गए सबूतों पर कार्रवाई करने को कहा था. भारत ने बातचीत पर किसी तरह की प्रगति को कार्रवाई से जोड़ दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement