कोलकाता एयरपोर्ट पर कल्याण बनर्जी के सामने लगे चोर-चोर के नारे, भड़के TMC सांसद- VIDEO

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं को विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ रहा है. कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को देखकर कुछ लोगों ने 'जय श्री राम' और 'चोर-चोर' के नारे लगाए. इससे नाराज होकर टीएमसी सांसद ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर पलटवार किया.

Advertisement
कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की विरोध कर रहे लोगों से तीखी नोकझोंक हुई. (Photo: ITG) कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की विरोध कर रहे लोगों से तीखी नोकझोंक हुई. (Photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोलकाता एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के साथ तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कल्याण बनर्जी एयरपोर्ट से बाहर निकलकर मीडिया से मुखातिब होते हैं. वह मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे होते हैं, इसी बीच वहां पर मौजूद कुछ लोग उनके सामने 'जय श्री राम' और 'चोर-चोर' के नारे लगाने लगते हैं. इसके बाद सांसद अपना आपा खो बैठते हैं और नाराजगी जाहिर करते हैं.

Advertisement

तृणमूल सांसद को गुस्से में विरोध कर रहे लोगों से बहस करते हुए वीडियो में देखा जा सकता है. चोर-चोर के नारों से नाराज होकर कल्याण बनर्जी आक्रामक अंदाज में भीड़ की ओर बढ़ते हैं और विरोध कर रहे लोगों को जवाब देते हैं. इस दौरान वह भाजपा नेता और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए विरोध कर रहे लोगों को जवाब देते हैं. कल्याण बनर्जी को वीडियो में जोर-जोर से 'सुवेंदु अधिकारी चोर और उनके पिता चोर' के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद उसके नेताओं को राज्य में भारी जन विरोध का सामना करना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: 'इस्तीफा दो और जहां जाना है जाओ', बागी सांसदों पर भड़के TMC के कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद

Advertisement

दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में गत 30 मई को अभिषेक बनर्जी पोस्ट-पोल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे. इस दौरान उन पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने अंडे और पत्थर फेंके. मौके पर 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए गए. उग्र भीड़ ने अभिषेक बनर्जी के कपड़े भी फाड़ दिए और उन पर हमला करने की कोशिश की. इस दौरान अभिषेक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. विरोध इतना तीखा था कि सुरक्षा कर्मियों को उन्हें घेरे में लेकर और हेलमेट पहनाकर भीड़ के बीच से बाहर निकालना पड़ा. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन भाजपा समर्थित था. भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया और इसे तृणमूल के 15 वर्षों के कुशासन से परेशान जनता का गुस्सा बताया.

इसके अगले दिन कल्याण बनर्जी ने दावा किया था कि उन पर हमला किया गया और उन्हें सिर में चोट लगी. यह घटना 31 मई को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में चंडीतला थाने के पास हुई, जब कल्याण बनर्जी विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे थे. कल्याण बनर्जी के अनुसार, रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें 'चोर' कहकर नारेबाजी की, काले झंडे दिखाए और फिर उन पर पत्थर फेंका गया, जिससे उनके सिर में चोट लगी. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा समर्थकों ने किया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की. घटना के बाद उन्होंने धरना भी दिया और आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमला हुआ. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल में अभिषेक, कल्याण बनर्जी पर हमला, TMC आगबूबला... अब आगे क्या? देखें 9 बज गए

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कल्याण बनर्जी की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और न ही उन्होंने अस्पताल जाकर मेडिकल जांच कराई. पुलिस ने यह भी कहा कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी हुई थी. तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा समर्थित तत्वों पर आरोप लगाया. पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी कहा कि अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी को निशाना बनाया गया. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया. भाजपा नेताओं ने कल्याण बनर्जी पर एक्टिंग करने का आरोप लगाया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »