बारबेक्यू पर डिनर एंजॉय कर रहा था कपल, अचानक आग की चपेट में आई नवविवाहिता

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में एक रिजॉर्ट में कपल बारबेक्यू पर डिनर एंजॉय कर रहा था. इसी दौरान अचानक आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आने से नवविवाहिता झुलस गई.

Advertisement
घटना के बाद नवविवाहित जोड़े की खुशहाल यात्रा पल भर में दहशत में बदल गई.(Photo: ITG) घटना के बाद नवविवाहित जोड़े की खुशहाल यात्रा पल भर में दहशत में बदल गई.(Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले के सितोंग में एक रिजॉर्ट में बारबेक्यू के दौरान अचानक आग लगने से एक नवविवाहिता झुलस गई, जिससे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पहाड़ों की यात्रा के दौरान एक प्राइवेट रिसॉर्ट में बारबेक्यू के समय अचानक आग नवविवाहिता के शरीर तक फैल गई. इस घटना ने सितोंग इलाके में सनसनी फैला दी.

जानकारी के मुताबिक चोपड़ा के रहने वाले समीर दास अपनी पत्नी निकिता दास के साथ घूमने के लिए सितोंग आए थे. उनकी शादी लगभग दो महीने पहले हुई थी. यह नवविवाहित जोड़ा सितोंग के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था.

Advertisement

शाम को रिसॉर्ट में बारबेक्यू बनाते समय अचानक आग फैल गई और निकिता दास के कपड़ों में आग लग गई. घटना के बाद रिसॉर्ट के कर्मचारियों और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की. बाद में घायल निकिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई.

इस अचानक हुई घटना में नवविवाहित जोड़े की खुशहाल यात्रा पल भर में दहशत में बदल गई. बारबेक्यू के दौरान आग के इस्तेमाल, ज्वलनशील पदार्थों के रखरखाव और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं.

साथ ही, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि टूरिस्ट स्पॉट्स पर प्राइवेट रिसॉर्ट्स में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, फायर एक्सटिंग्विशर और ट्रेंड स्टाफ का होना कितना अहम है.

(Input: Rajen Pradhan)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »