पहले अभिषेक बनर्जी से पूछताछ, अब विधानसभा पहुंची CID टीम, फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच तेज

पश्चिम बंगाल में CID की एक टीम ने सोमवार को राज्य विधानसभा का दौरा किया. जानकारी के अनुसार, यह दौरा विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित हेराफेरी की जांच के सिलसिले में किया गया.

Advertisement
पश्चिम बंगाल CID ने रविवार को अभिषेक बनर्जी और पार्टी विधायक कुणाल घोष से लंबी पूछताछ की थी. (Photo: PTI) पश्चिम बंगाल CID ने रविवार को अभिषेक बनर्जी और पार्टी विधायक कुणाल घोष से लंबी पूछताछ की थी. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से रविवार को लंबी पूछताछ के बाद आज पश्चिम बंगाल CID की एक टीम ने राज्य विधानसभा का दौरा किया. जानकारी के अनुसार, यह दौरा विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित हेराफेरी की जांच के सिलसिले में किया गया.

एक अधिकारी ने बताया कि CID टीम दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा पहुंची. माना जा रहा है कि उन्होंने विपक्ष के नेता के पद के लिए पार्टी उम्मीदवार के नाम वाले प्रस्ताव की प्रति से जुड़ी जानकारी जुटाई. CID कई हफ्तों से इस प्रस्ताव दस्तावेज की तलाश कर रही है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक वरिष्ठ CID अधिकारी ने कहा, जांच कई स्तरों पर आगे बढ़ रही है. हम सबूतों की जांच कर रहे हैं, बयानों की पुष्टि कर रहे हैं और घटनाओं के पूरे क्रम का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. पूछताछ के दौरान सामने आई कुछ विसंगतियों की बारीकी से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: फर्जी सिग्नेचर केस में बढ़ीं अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें, CID हेडक्वार्टर में 8 घंटे तक पूछताछ

सोमवार की यह कार्रवाई CID द्वारा तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से दो बार पूछताछ किए जाने के बाद हुई है. जांचकर्ताओं ने इस मामले में कई विधायकों से भी पूछताछ की है.

8 घंटे तक की गई अभिषेक बनर्जी से पूछताछ

पश्चिम बंगाल CID ने रविवार को अभिषेक बनर्जी और पार्टी विधायक कुणाल घोष से लंबी पूछताछ की. यह कार्रवाई विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों पर विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर के मामले में की गई है.

Advertisement

सीआईडी दफ्तर से बाहर आने के बाद कुणाल घोष ने बताया कि जांच अधिकारियों ने दोनों नेताओं को आमने-सामने बिठाकर सवाल-जवाब किए. घोष ने कहा, 'मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है और उनके सभी सवालों के सटीक जवाब दिए हैं.'

वहीं, अभिषेक बनर्जी से पूछताछ का यह सिलसिला काफी लंबा चला और बताया जा रहा है कि उनसे करीब साढ़े आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक सवाल-जवाब किए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »