उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के दौरान कई जगहों पर भारी हंगामा और तीखी झड़प देखने को मिली. यूपी की 11 सीटों पर मतदान के दौरान अलग-अलग जिलों से विवाद की खबरें सामने आईं. फतेहपुर में जबरन मतदान कराने के आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट और नोकझोंक हुई. बिहार के मोकामा में भी चुनाव के दौरान भारी तनाव का माहौल रहा. जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए.