योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा संपूर्णानंद का रिकॉर्ड, बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे CM

योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत मिलने पर वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. (File Photo) योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. (File Photo)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 28 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब राज्य के सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेताओं की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अब उनसे ऊपर सिर्फ पंडित गोविंद बल्लभ पंत हैं, जो आज़ादी के बाद यूपी के पहले मुख्यमंत्री बने थे. पंत का कार्यकाल करीब 8 साल 234 दिन का रहा था. वहीं योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल 132 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

Advertisement

योगी आदित्यनाथ से पहले दूसरे नंबर पर डॉ. संपूर्णानंद थे, जिन्होंने 8 साल 5 दिन मुख्यमंत्री पद संभाला था. अब योगी आदित्यनाथ ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

19 मार्च 2017 को ली थी सीएम पद की शपथ

योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत मिलने पर वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है. इस तरह अब वह सत्ता में सबसे लंबे समय तक रहने वाले बीजेपी नेताओं में से एक भी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: तीन मुलाकातें... बृजभूषण के बेटे प्रतीक के योगी कैबिनेट में मंत्री बनने की क्या लिखी जा रही पटकथा?

योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर

Advertisement

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं. वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर नेता होने के साथ-साथ गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी भी हैं. उन्होंने 1998 में मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था और देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल हो गए. 

लगातार पांच बार बने सांसद

वह लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे. इसी चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »