हमीरपुर: करवा चौथ का चांद देखने छत पर गई महिला की गिरकर मौत, पति की लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत

हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र स्थित रूरीपारा गांव में करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया. पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिला की चांद देखने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई. पूजा की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है.

Advertisement
आरती की छत से नीचे गिरकर दुखद मौत (Photo- ITG) आरती की छत से नीचे गिरकर दुखद मौत (Photo- ITG)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 29 अक्तूबर को करवा चौथ का चांद देखने छत पर गई आरती की नीचे गिरकर दुखद मौत हो गई. नीतेश द्विवेदी की पत्नी आरती ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा था. शाम को वह अपनी सास और देवरानी के साथ पूजा तथा चांद का दीदार करने छत पर पहुंची थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने और पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर बेहोश हो गई. परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

चांद के दीदार के दौरान बिगड़ा संतुलन

रूरीपारा गांव निवासी नीतेश द्विवेदी की पत्नी आरती ने करवा चौथ पर पति की दीर्घायु के लिए पूरे नियम-निष्ठा से व्रत रखा था. रात में जब चांद निकला तो आरती अपनी सास और देवरानी के साथ छत पर पूजा अर्चना करने और अर्घ्य देने पहुंची थी. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद बदहवास परिजन घायल आरती को लेकर जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचे. हालांकि, परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना जिला चिकित्सालय से मेमो के जरिए ललपुरा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मृतका के शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है.

Advertisement

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

आरती की अचानक हुई मौत से पति नीतेश और छह साल के मासूम बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जहां एक तरफ पूरा इलाका करवा चौथ पर चांद देखकर व्रत खोलने की खुशियां मना रहा था, वहीं आरती के घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »