हापुड़ एनकाउंटर: उद्योगपति के घर डकैती डालने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश श्याम ढेर

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी डकैत श्याम मारा गया है. इस जवाबी कार्रवाई में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुए हैं. पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और बाइक बरामद की है.

Advertisement
हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने किया एनकाउंटर (Photo- ITG) हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने किया एनकाउंटर (Photo- ITG)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

UP News: हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात बुलंदशहर रोड और ग्राम गोदी के पास चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्याम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी ने 1 जून की रात उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया था और तब से फरार चल रहा था. पुलिस की रोकने की कोशिश पर बदमाश ने मोटरसाइकिल से भागते हुए ट्यूबवेल की आड़ लेकर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई.

Advertisement

चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश

हापुड़ नगर पुलिस टीम बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और वायरलेस पर मैसेज फ्लैश किया. संदेश मिलते ही हापुड़ देहात पुलिस टीम ने घेराबंदी की और बदमाश को ग्राम गोदी की तरफ से घेर लिया. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.

जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश की मौत

बदमाश की तरफ से हुई इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें इनामी बदमाश श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मारे गए बदमाश श्याम की गिरफ्तारी पर डीआईजी की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

Advertisement

मौके से पिस्तौल और बाइक बरामद

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से गहनता से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।.इस मुठभेड़ के बाद पुलिस आगे की कानूनी और विधिक कार्रवाई में जुट गई है. उद्योगपति के घर करोड़ों की डकैती के बाद से जिले में इस शातिर अपराधी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »