भाई की हत्या की धमकी पर रेप पीड़िता ने बदले थे बयान, पूर्व BJP नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में दलित किशोरी से रेप, उसके पिता की हत्या, बहन से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट के मामले में किशोरी के दोबारा बयान हुए हैं. इसमें पीड़ित किशोरी ने कहा है कि उसे भाई की हत्या की धमकी दी गई थी. इसी वजह से उसने अपना बयान बदला था. बता दें कि इस मामले में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा आरोपी है.

Advertisement
आरोपी राही मासूम रजा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी. आरोपी राही मासूम रजा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी.

अमितेश त्रिपाठी

  • महराजगंज,
  • 16 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दलित किशोरी से रेप, उसके पिता की हत्या, बहन से छेड़छाड़ और उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया था. इस केस में बीजेपी नेता राही मासूम रजा आरोपी है. वह बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष था, जिसे पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था. इस केस में पीड़ित किशोरी के 164 के तहत दोबारा बयान हुए हैं.

Advertisement

पीड़िता ने बयानों में कहा है कि बीजेपी के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने मेरे भाई को जान से मारने की धमकी देकर बयान बदलने का दबाव बनाया था. वहीं पीड़िता के दोबारा बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट ने फरार पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट (Non-bailable warrant) जारी कर दिया है. जिला प्रशासन ने भाजपा नेता की संपत्तियों की जांच तेज कर दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा नेता की संपत्तियों पर जल्द बुलडोजर चल सकता है.

यह भी पढ़ेंः यूपी: दलित लड़की से रेप, बहन से छेड़खानी और पिता की हत्या... आरोपी BJP नेता पार्टी से निष्कासित, 5 पुलिसवाले सस्पेंड

किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद पूर्व भाजपा नेता के विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. रेप और हत्या के इस मामले में अब तक 5 पुलिसकर्मियों निलंबित करने के अलावा एक इंस्पेक्टर समेत 14 पुलिस वालों पर गाज गिर चुकी है. एक सिपाही और एक कारोबारी समेत दो को फरार भाजपा नेता का सहयोग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया.

Advertisement

पूर्व भाजपा नेता के लिए मुखबिरी करने वाला सिपाही गया जेल

भाजपा का पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राही मासूम रजा के लिए मुखबिरी करने वाले मीडिया सेल के कॉन्स्टेबल आबिद को भी जेल भेज दिया गया है. दरअसल, आबिद पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. आबिद विभागीय जानकारी लीक करके पूर्व भाजपा नेता तक पहुंचाता था. आबिद विभाग के अलावा बीजेपी नेता के लिए काम करता था. यह बातें सामने आने के बाद उसे निलंबित कर एक्शन लिया गया था. जानकारों का कहना है कि जिले में ये पहला ऐसा मामला है कि किसी पीड़िता का दोबारा 164 का बयान हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »