वाराणसी: थाने परिसर में शादीशुदा महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला ने थाने परिसर में जहर खा लिया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
थाने परिसर में शादीशुदा महिला ने खाया जहर (फोटो- ITG) थाने परिसर में शादीशुदा महिला ने खाया जहर (फोटो- ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 12 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 28 वर्षीय पूजा यादव नाम की शादीशुदा महिला ने थाने परिसर में ही जहर खा लिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. जहां से उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. दरअसल शादीशुदा पूजा और उसके प्रेमी रौशन यादव को महिला थाने में रौशन की महिला मित्र अंजना यादव की शिकायत पर पूछताछ और समझौते के लिए बुलाया गया था. आरोप है कि आरोपी रौशन यादव से पूजा यादव की कहासुनी के बाद उसने महिला थाना परिसर में ही जहर खा लिया और फिर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

बताया जाता है कि लगभग 6 साल पहले चौबेपुर क्षेत्र के भगवतीपुर के रहने वाले ओंकार यादव की बेटी पूजा यादव की शादी चौबेपुर के ही चांदपुर रोड के गोबरहा गांव के रामदयाल यादव से हुई थी. पति नासिक में फल के बगीचे का संचालन करता है. जबकि वाराणसी में पड़ोस के रौशन यादव से पूजा की नजदीकियां पिछले 2 साल से बढ़ गई और वो पूजा के घर आने जाने लगा.

यह भी पढ़ें: UP: THAR से लूटपाट! वाराणसी में फिल्मी अंदाज में लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

ये बात पूजा की महिला मित्र अंजना यादव को नागवार लगती थी और इसी वजह से उसने इसकी शिकायत थाने में की थी. जिसपर पूजा शुक्रवार को अपने डेढ साल के बेटे के साथ महिला थाने पहुंची थी और वहीं विवाद होने के बाद जहर खा लिया. पूजा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रौशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है और पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

मृतिका पूजा यादव के भाई गोलू यादव ने बताया कि रौशन यादव ने उसे फोन करके थाने बुलाया और बताया कि तुम्हारी बहन ने जहर खाकर जान दे दी है. गोलू ने बताया कि उसकी बहन को महिला थाने बुलाया गया था समझौता के लिए, क्योंकि एक अन्य लड़की ने उसकी बहन पर केस किया था. मृतिका के भाई गोलू ने साफ-साफ बताया कि रौशन यादव का संबंध एक अन्य लड़की से था.

ऐसे में वो लड़की पूजा से रौशन का मिलना-जुलना पसंद नहीं करती थी. इसलिए पूजा पर केस किया था. वहीं एक अन्य परिजन मनोज यादव जो रिश्ते में मृतिका पूजा यादव के भाई हैं. मनोज यादव ने बताया कि महिला थाने में लगे CCTV कैमरे की पूरी फुटेज पुलिस दिखाने से बच रही है. उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने थाने के अंदर ही जहर खाया है. फिर उसे बेहोश हालत में अस्पताल पुलिस लेकर गई है और फिर मृत घोषित कर दिया.

मामले में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि एक महिला की ओर से रौशन यादव नाम के लड़के के खिलाफ एप्लीकेशन दिया गया था. जांच के लिए युवक को महिला थाने बुलाया गया था. युवक के साथ ही उसके परिजन भी महिला थाने आए थे. जिसमें युवक की कथित बुआ भी साथ में थी. दोनों की आपस में बातचीत हुई है. जिसके बाद थाना परिसर में पेड़ के नीच लड़के की बुआ ने कुछ पदार्थ खा लिया.

Advertisement

जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. घटना के बाद महिला के परिजन थाने आकर युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी की भी मदद ली है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »