राहुल के परशुराम अवतार के जवाब में अखिलेश को कृष्ण भक्त, काशी में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में बहुत धूमधाम से कार्यक्रम किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे भक्त के रूप में दिखाया.

Advertisement
अखिलेश यादव का श्रीकृष्ण भक्त अवतार (Photo-ITG) अखिलेश यादव का श्रीकृष्ण भक्त अवतार (Photo-ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 53वां जन्मदिन है. सपा के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग अंदाज में अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने एक विशेष आयोजन किया. गंगा नदी में अखिलेश यादव की तस्वीर का अभिषेक किया गया और उन्हें भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए. 

Advertisement

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक नए अवतार दिखाया. वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के भक्त के रूप दिखाया. इतनी ही नहीं अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ सपाइयों ने  गंगा की लहरों के बीच जन्मदिन मनाया और विधिवत पूजन किया. 

वाराणसी में ही कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने उनको भगवान परशुराम के रूप में दिखाया था तो अब सपा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के भक्त के पेश किया है. 

अखिलेश की भगवान कृष्ण वाली तस्वीर
समाजवादी पार्टी के मुखिया और  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 53वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से उनके समर्थक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मना रहे हैं. वाराणसी में अखिलेश यादव का जन्मदिन पूजन पाठ के साथ मां गंगा की गोद में मनाया गया. 

Advertisement

सपाइयों ने डोमरी घाट से गंगा में उतरकर भगवान कृष्ण के अवतार वाली अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ विधिवत पूजा अर्चना की. तस्वीर में अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण महाभारत के युद्ध में रथ पर सवार होकर गीता का उपदेश देते हुए नजर आ रहे हैं. अखिलेश यादव भगवान कृष्ण को प्रणाम करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंखनाद की ध्वनि के साथ पहले अखिलेश यादव के तस्वीर की आरती उतारी गई फिर तिलक लगाया गया. अंत में गंगाजल से तस्वीर को स्नान भी कराया गया. वाराणसी में अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना के साथ वेद मंत्र गूंजे.पवित्र अग्नि में आहुतियां पड़ी और अखिलेख यादव स्वस्थ रहें, इसकी कामना करते सपा कार्यकर्ता नजर आए. 

अखिलेश यादव के हाथ में संविधान की किताब
अखिलेश यादव अपने नए अवतार में भगवान कृष्ण के भक्त के रूप में नजर आएं, बल्कि उनके हाथों में संविधान की किताब भी थी. इस तरह से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को न्याय और संविधान को रक्षक के तौर पर पेश किया है, जिसके जरिए राजनीतिक मैसेज देने की रणनीति मानी जा रही है. 

वाराणसी में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हुए विशेष पूजा अनुष्ठान में उनके के दीर्घायु की कामना के साथ ही 2027 के विधानसभा में सपा को ऐतिहासिक जीत मिले, इसकी कामना भी की गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 27 में फिर सपा सरकार के नारे भी लगाएं. इस तरह काशी से अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प'. इस दौरान सपाईयों ने बताया कि वह यह संकल्प लेते हैं कि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »