फर्जी नंबर से फास्टैग बनाकर टोल-चालान से बचने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, यूपी STF का बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी वाहन नंबर और दस्तावेजों के आधार पर फास्टैग बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
पूछताछ में नकीब खान ने बताया कि वह इंडसइंड बैंक का फास्टैग एजेंट था. (Representative image) पूछताछ में नकीब खान ने बताया कि वह इंडसइंड बैंक का फास्टैग एजेंट था. (Representative image)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:45 AM IST

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी वाहन नंबर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फास्टैग बनाकर टोल और ऑनलाइन चालान से बचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनंत राम राठौर और नकीब खान (निवासी खैराबाद, सीतापुर) के रूप में हुई है. दोनों को 22 जुलाई 2026 को लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

बता दें, आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, दो पैन कार्ड और 4,230 रुपये नकद बरामद किए गए. एसटीएफ के अनुसार गिरोह फर्जी वाहन नंबर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए फास्टैग जारी कराकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स और ऑनलाइन चालान से बचता था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ.

यह भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर लिए गए अहम फैसले

जांच में सामने आया कि वाहन स्वामी रियाज और उसके भाई सिराज ने फर्जी आरसी और फर्जी वाहन नंबर का इस्तेमाल कर इंडसइंड बैंक का फास्टैग बनवाया और उसे दूसरे वाहनों पर उपयोग किया.

पूछताछ में नकीब खान ने बताया कि वह इंडसइंड बैंक का फास्टैग एजेंट था और उसने अनंत राम राठौर के साथ मिलकर अधिक पैसे के लालच में कई वाहनों के फर्जी नंबर वाले फास्टैग तैयार किए.

Advertisement

आरोपियों ने कबूल किया कि फर्जी फास्टैग बनाने के एवज में मिलने वाली रकम और कमीशन को दोनों आपस में बांट लेते थे. यह मामला थाना सरोजनी नगर, लखनऊ में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है, जिसकी विवेचना एसटीएफ कर रही है.

एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »