झाड़-फूंक करने वाले ने बताया क्यों नहीं हो रहा बच्चा, टोटके के शक में पड़ोसी के बेटे को मार डाला

यूपी के श्रावस्ती जिले में मासूम की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बताया कि पड़ोसी उसे चिढ़ाते थे, इसलिए उसने मासूम की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर ही है.

Advertisement
यूपी में बच्चे का हत्यारा गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो) यूपी में बच्चे का हत्यारा गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • श्रावस्ती,
  • 13 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की पुलिस और एसओजी टीम ने दो दिन पहले हुए मासूम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल आरोपी ने बीते मंगलवार को एक 7 साल के मासूम को खेत मे ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी थी. वहीं इस मामले पर आरोपी से पूछे जाने पर कहा कि मेरी कोई संतान नहीं है. जिस वजह से मुझे पड़ोसी चिढ़ाते थे. इस वजह से मैंने हत्या कर दी. आरोपी ने कहा कि मैंने मासूम को पहले नमकीन दिलाया फिर खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी.

Advertisement

'झाड़-फूंक करने वालों ने कहा, पड़ोसियों ने ही टोटका किया है'

अभियुक्त का नाम दीपू है और वो मासूम का पड़ोसी है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 3 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं था. बच्चे के लिए उसने ने झाड़-फूंक करने वाले कई लोगों का सहारा लिया. उसने कहा कि झाड़-फूंक करने वालों ने बताया की तुम्हारे पड़ोसियों ने ही टोटका करा दिया है. मामले की तहकीकात के दौरान उसने बताया कि कोई संतान नहीं होने का कारण मेरे पड़ोसी मेलेराम और उनकी पत्नी पूनम चिढ़ाते थे. बता दें कि मृतक मासूम मेलेराम और पूनम का बेटा था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: पार्क में दिनदहाड़े हत्या से मची सनसनी, पास में ही मिला खून से सना पत्थर

वहीं आरोपी ने आगे कहा कि आक्रोश में उसने बीते मंगलवार को मेलेराम के लड़के अरुण को अपने साथ दुकान ले गया जहां पहले उसके लिए नमकीन खरीदी, फिर अरुण को अपने साथ अरहर के खेत में लेकर गया और फिर गला दबाकर उसको मार दिया. आरोपी ने बताया कि इस घटना के बाद वो काफी डर गया था और घर से भाग गया था. आखिरकार पुलिस ने जांच और साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराजगंज: दहेज हत्या मामले में व्यक्ति को 10 साल और माता-पिता को 7 साल की सजा

वहीं सीओ भिनगा ने बताया कि दस दिसंबर को हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई थी. जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था. उन्होंने कहा कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

(रिपोर्ट : पंकज वर्मा)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »