UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का एक्सीडेंट, आईं गंभीर चोटें, काफिले की गाड़ियों की हुई थी आपस में टक्कर

उत्तर प्रदेश की राज्य शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था. काफिले की कई गाड़ियां पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर आपस में टकरा गईं.

Advertisement
एक्सीडेंट के बाद गाड़ी और गुलाब देवी की फाइल फोटो एक्सीडेंट के बाद गाड़ी और गुलाब देवी की फाइल फोटो

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 08 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

उत्तर प्रदेश की राज्य शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था. काफिले की कई गाड़ियां पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर आपस में टकरा गईं.

हादसे के दौरान गुलाब देवी जिस गाड़ी में सवार थीं, वह भी टक्कर की चपेट में आ गई. दुर्घटना में मंत्री को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और अन्य वाहन सवारों को भी चोटें आने की सूचना है.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. फिलहाल मंत्री की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है.

गुलाब देवी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत हैं. वे 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार पांचवीं बार जीत हासिल कर योगी मंत्रिमंडल की सबसे वरिष्ठ महिला राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनीं.

गुलाब देवी संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से विधायक हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. चंदौसी के ही कन्या इंटर कॉलेज में उन्होंने पहले राजनीति विज्ञान की शिक्षिका के रूप में कार्य किया, और बाद में उसी विद्यालय में प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी भी संभाली.

पहली बार चंदौसी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आईं
गुलाब देवी ने 1991 में पहली बार चंदौसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने इस सीट से 1996, 2002, 2017 और 2022 में भी जीत दर्ज की, जिससे वे कुल पांच बार विधायक बनीं. राजनीतिक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें 2008 से 2012 के बीच उत्तर प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर भी अहम भूमिका निभाई.

Advertisement

कैसे हुआ हादसा?
बिजनौर की ओर जाते हुए रास्ते में छिजारसी टोल प्लाजा के पास अचानक उनके काफिले की एक गाड़ी ने तेजी से ब्रेक लगा दिया. इसकी वजह से पीछे चल रही अन्य सुरक्षा वाहनों को भी अचानक रुकना पड़ा. इसी दौरान मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर ने समय पर ब्रेक नहीं लगाया, जिससे उनकी गाड़ी सामने चल रही गाड़ी से टकरा गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »