समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने लखनऊ में भाजपा पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा, इन लोगों से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? ये शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बेइज्ज़ती कर रहे हैं. हमारी औकात नहीं है कि हम शंकराचार्य के खिलाफ कुछ कह सकें?
अखिलेश ने कहा, 'इन लोगों से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? ये शंकराचार्य की बेइज्ज़ती कर रहे हैं. क्या आप इसके लिए भी कोई नया कानून लाएंगे? कौन नहीं देख रहा कि ये खुलेआम शंकराचार्य की बेइज्ज़ती कर रहे हैं? क्या हमारी औकात भी है कि हम शंकराचार्य के खिलाफ कुछ कहें?'
एपस्टीन फाइल पर क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश ने एपस्टीन फाइल पर कहा कि हम इसपर बात नहीं करना चाहते. इस बदलती दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है. हमारा काम है कि हम इससे सावधान रहें. उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल बस एक टॉपिक है. अखिलेश यादव ने कहा, 'हम एपस्टीन फाइलों पर बात नहीं करना चाहते. सोशल मीडिया एक बड़ी प्रॉब्लम है. एपस्टीन फाइलें बहुत पहले बनी होंगी और इतने दिनों बाद सामने आईं. दुनिया में कई देश हैं जिन्होंने अपना सोशल मीडिया बनाया है. इसलिए इस बदलती दुनिया में जरूरी है कि हम सावधान रहें. एपस्टीन फाइलें तो बस एक टॉपिक हैं.'
अमेरिका को बाजार देने और रक्षा खरीद पर क्या बोले अखिलेश?
अखिलेश यादव ने कहा कि मेक इन इंडिया का क्या होगा? हमने अपना पूरा मार्केट अमेरिका को सौंप दिया है. सपा प्रमुख ने कहा, 'आपने अपना पूरा मार्केट अमेरिका को सौंप दिया है. हम उन्हें 500 बिलियन डॉलर का मार्केट देंगे, और कुछ दिन पहले ही हमने राफेल जेट खरीदे हैं. तो मेक इन इंडिया का क्या होगा? स्किल इंडिया का क्या होगा?' अखिलेश यादव ने इन बयानों के जरिए भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाए.
aajtak.in