फेरे के वक्त चक्कर खाकर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

कानपुर देहात से एक शादी के टूटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मंडप में फेरे लेते वक्त दूल्हा बेहोश होकर नीचे गिर गया. बड़ी मुश्किल से पानी डालकर दूल्हे को होश में लाया गया. इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

सूरज सिंह

  • कानपुर देहात ,
  • 26 जून 2023,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दूल्हा फेरे लेते वक्त अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे पानी पिलाया और होश में लेकर आए. इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. परिजनों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी और बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई.    

Advertisement

फेरे लेते वक्त चक्कर खाकर गिरा दूल्हा

यह घटना मूसानगर थाना क्षेत्र के चपरघाटा गांव में हुई. यहां रहने वाली सपना की शादी धर्मपुर के रहने वाले युवक से हो रही थी. बारात तय समय पर 24 जून शनिवार शाम पहुंच गई. फिर बारात का स्वागत सत्कार और द्वारचार हुआ. इसके बाद वरमाला की तैयारी हुई और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच गए. हर तरफ खुशियों का माहौल था परिवार और रिश्तेदार दावत का मजा लूट रहे थे. 

खाने-पीने के बाद दूल्हे को फेरों के लिए मंडप लाया गया. दो फेरे लेने के बाद दूल्हा चक्कर खाकर नीचे गिर गया. बड़ी मुश्किल से उसे पानी डालकर होश में लाया गया लेकिन दुल्हन ने इसके बाद शादी ने इनकार कर दिया. सुबह तक दुल्हन को मनाने का प्रयास चलता रहा लेकिन बावजूद उसके दुल्हन नहीं मानी और बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई.

Advertisement

बिन दूल्ह लिए वापस लौटी बारात

इस घटना के बाद दूल्हे और दुल्हन के परिवार वालों ने सहमति के साथ शादी को तोड़ने का फैसला किया. किसी भी तरफ से पुलिस को इस मामले की कोई सूचना नहीं दी गई. बताया जा रहा है कि दौरा पड़ने से दूल्हा चक्कर खाकर बेहोश हुआ था. दुल्हन के परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी. 

वहीं दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि अचानक उनका बेटे चक्कर खाकर नीचे गिर गया. इस पर दुल्हन से शादी तोड़ दी. इस बात से उन्हें काफी निराशा हुई है. वहीं गांव में इस शादी के टूटने की चर्चा जोरों पर है. लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं.    

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »