महराजगंज में ऑनर किलिंग: बहन ने प्रेमी को घर बुलाया, भाइयों को लग गई भनक, फिर हुआ खूनी खेल

महराजगंज में ऑनर किलिंग की खौफनाक वारदात सामने आई है. प्रेमी संग देख तीन भाइयों ने 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने हेतु शव को दूसरे जिले में जला दिया. पुलिस ने घायल प्रेमी के बयान पर तीनों 'कातिल' भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
वारदात के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस (Photo- ITG) वारदात के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस (Photo- ITG)

अमितेश त्रिपाठी

  • महराजगंज,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां तीन भाइयों ने मिलकर 19 वर्षीय बहन को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला. दरअसल, बहन को प्रेमी के साथ देखकर भाइयों ने अपना आपा खो दिया था. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, भाइयों ने दोनों पर हमला बोल दिया. इस हमले में बहन की तो मौके पर मौत हो गई जबकि प्रेमी बच गया. बाद में अस्पताल में घायल प्रेमी ने मामले का खुलासा किया तो परिजनों के होश उड़ गए. 'कातिल' भाइयों ने बहन को मारने के बाद उसकी लाश को दूसरे जिले में ले जाकर जला दिया था. 

Advertisement

पूरा मामला पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां गुरुवार को घर के अंदर बहन को प्रेमी के साथ देख भाइयों ने अपना आपा खो दिया और उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, अधमरी हालत में प्रेमी युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. वारदात को अंजाम देने के बाद आनन-फानन में तीनों भाई बहन के शव को पिकअप पर लादकर गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र ले गए और वहां पर उसे जला दिया.

फिलहाल, पुलिस ने प्रेमी के घरवालों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के तीनों आरोपी भाइयों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान बाहर से लौटे एक भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया. गुस्से में उसने अपने दो अन्य भाइयों को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों भाइयों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर रॉड से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया जिससे बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बुरी तरह घायल युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला. भाइयों ने उसका पीछा किया और उसके घर के पास भी जाकर उसे पीटा और मरा जानकर छोड़ दिया. 

Advertisement

चोरी चुपके शव का कर दिया अंतिम संस्कार

हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को छिपाने की पूरी साजिश रची. शुक्रवार सुबह युवती के शव को पिकअप में लादकर गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र स्थित सिसई घाट ले गए और चोरी-छिपे उसे वहीं जला दिया. इतना ही नहीं, घर में पड़े खून के निशान मिटाने के लिए सफाई भी कराई और खून से सने कपड़ों को जला दिया. 

मामले में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. युवक के बयान पर लड़की के भाईयो को बुलाकर पूछताछ की जा रही है. शांति व्यवस्था कायम है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement