जमानत मिलते ही गायब हुआ था बांग्लादेशी जाहिद... 17 साल तक पुलिस को दिया चकमा, नेपाल की महिला से शादी कर बदला ठिकाना

सहारनपुर पुलिस और एटीएस ने 17 साल से फरार 25 हजार के इनामी बांग्लादेशी आरोपी जाहिद को गिरफ्तार किया है. फर्जी दस्तावेजों और संदिग्ध नेटवर्क पर एसपी सिटी का पूरा बयान यहां पढ़ें...

Advertisement
सहारनपुर में ATS का बड़ा एक्शन. (Photo: representational image) सहारनपुर में ATS का बड़ा एक्शन. (Photo: representational image)

अनिल कुमार भारद्वाज

  • सहारनपुर,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में वांटेड अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी कामयाबी मिली है. थाना चिलकाना पुलिस और ATS सहारनपुर की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जाहिद पुत्र अहमद फकीर उर्फ डल्लू को गिरफ्तार किया है. जाहिद एक बांग्लादेशी नागरिक है और 17 से लगातार फरार चल रहा था.

दरअसल, साल 2009 में थाना कुतुबशेर में बिना वैध दस्तावेजों के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने पर जाहिद और उसके साथियों के खिलाफ 'फॉरेन एक्ट' के तहत केस दर्ज हुआ था.

Advertisement

इस मामले में पांच आरोपियों को सजा हो चुकी थी, लेकिन जाहिद जमानत मिलने के बाद से फरार हो गया था. आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने आरोपी को चिलकाना क्षेत्र के साइफन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मूल बांग्लादेशी पहचान पत्र, फर्जी भारतीय आधार कार्ड और मोबाइल फोन, जिसमें कई संदिग्ध दस्तावेजों की तस्वीरें मिली हैं.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जाहिद फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए देश के कई राज्यों में रहा. इस दौरान उसने एक नेपाली महिला से शादी भी कर ली थी. जांच में यह भी सामने आया है कि वह म्यांमार और बांग्लादेश के कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में था.

Advertisement

सहारनपुर पुलिस अब जाहिद के अन्य साथियों और अवैध रूप से रह रहे अन्य बांग्लादेशी प्रवासियों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना चिलकाना में नया मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »