इमरान मसूद की बेटी के साथ मारपीट, दामाद ने गाली-गलौज कर घर से निकाला! भतीजे का आरोप

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी सूबिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मसूद के भतीजे हमजा नौमान ने उनके दामाद शायान सूबिया को घर से निकालने का आरोप लगाया है. हमजा ने कहा कि राजनीतिक कारणों से उनकी बहन को परेशान किया गया और परिवार के पास कई रिकॉर्डिंग मौजूद हैं.

Advertisement
 कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे ने उनके दामाद पर संगीन आरोप लगाए. (PTI Photo) कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे ने उनके दामाद पर संगीन आरोप लगाए. (PTI Photo)

राहुल कुमार

  • लखनऊ,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद मसूद परिवार का पारिवारिक विवाद बढ़ गया है. इमरान मसूद के भतीजे हमजा नौमान मसूद ने शायान मसूद और उनके पिता शादान मसूद पर अपनी बहन सूबिया मसूद के साथ मारपीट, गाली-गलौज और उसे घर से निकालने के आरोप लगाए हैं.

शनिवार को हमजा ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि परिवार पिछले करीब पांच साल से कई बातें रिश्तेदारी और सम्मान की वजह से चुपचाप सहन कर रहा था. हमजा ने दावा किया कि उनकी बहन को राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया और उसकी जिंदगी खराब होती रही.

Advertisement

उन्होंने कहा कि परिवार के पास घर के अंदर की बातचीत और दूसरी घटनाओं की कई रिकॉर्डिंग मौजूद हैं. हमजा ने चेतावनी दी कि अगर विवाद इसी तरह बढ़ता रहा तो वो इन रिकॉर्डिंग और वीडियो को सार्वजनिक कर सकते हैं. 

बच्चे के डायपर तक के पैसे नहीं दिए

हमजा ने ये भी कहा कि अब उनकी बहन और उसके करीब एक साल के बच्चे की जिम्मेदारी उनका परिवार उठाएगा. उन्होंने शायान पर बच्चे की जरूरतों को लेकर भी आरोप लगाए. उनका कहना है कि शायान ने बच्चे के डायपर तक के पैसे नहीं दिए. जब उनके पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, तब राजनीतिक विरोधी खेमे के लोग भी फोन कर हालचाल पूछ रहे हैं, लेकिन अपने ही रिश्तेदार परिवार के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों में लगे हुए हैं.

Advertisement

हमजा नौमान ने कई लोगों का नाम लेते हुए कहा कि बीमारी के समय परिवार का साथ देना चाहिए. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके पास ऐसी बातचीत और रिकॉर्डिंग हैं, जिनमें इमरान मसूद और उन्हें रास्ते से हटाने जैसी बातें कही गई हैं. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है.

हमजा ने कहा कि उन्होंने अब तक परिवार की इज्जत और रिश्तेदारी की वजह से चुप्पी साधे रखी, लेकिन लगातार हो रही बयानबाजी के कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी पड़ी. उन्होंने कहा कि उनकी बहन अकेली नहीं है और इंसाफ का फैसला जनता करेगी.

शायान मसूद ने दिया जवाब

वहीं, शायान मसूद ने हमजा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्हें राजनीतिक मुकाबले की चुनौती दी. शायान ने कहा कि अगर राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो मैदान में आकर लड़ें, घर की निजी बातें सार्वजनिक करके विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि उनके पास भी कई बातों का जवाब है, लेकिन वो परिवार की निजी बातें सार्वजनिक नहीं करना चाहते.

शायान ने कहा कि अगर घर के अंदर बैठकर बातचीत होगी तो वो हर आरोप का जवाब देने के लिए तैयार हैं.यह भी पढ़ें: इमरान मसूद के दामाद शायान ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह, सपा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

Advertisement

 

दरअसल, 20 अगस्त को शायान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था. लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. सपा में शामिल होने के बाद शायान ने इमरान मसूद की राजनीतिक लाइन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वो उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं और बीजेपी को हराने के लिए अखिलेश यादव के साथ खड़ा होना जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »