रामपुर में पुलिस की गोतस्करों के साथ मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

रामपुर में पुलिस की गोतस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तीन तस्करों में एक पैर में गोली लगने से घायल हुआ है.

Advertisement
मुठभेड़ में गिरफ्तार तीन तस्करों में से एक के पैर में लगी है गोली.(Photo: Aamir Khan /ITG) मुठभेड़ में गिरफ्तार तीन तस्करों में से एक के पैर में लगी है गोली.(Photo: Aamir Khan /ITG)

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

रामपुर में मंगलवार को पुलिस की गोतस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि यह मुठभेड़ थाना कैमरी क्षेत्र अंतर्गत हुई. थाना कैमरी पुलिस और थाना शहज़ाद नगर पुलिस द्वारा एक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया गया तो वह रुके नहीं और भागने लगे.

Advertisement

भागने पर पुलिस ने पीछा किया. जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में फायरिंग की गई और एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने दो अन्य को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर, कुछ जिंदा कारतूस और कुछ खोखा कारतूस, एक चाकू और पशु वध करने के उपकरण भी बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें: UP: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन STF से मुठभेड़ में ढेर, 2016 में जज के गनर से लूटी पिस्टल बरामद

गिरफ्तार तीन में 2 पर लग चुका है गैंगस्टर एक्ट

पुलिस की मानें तो इन में से दो अभियुक्तों का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है और वह कई बार जेल भी जा चुके हैं. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह का भी बयान आया है. उन्होंने बताया कि कैमरी क्षेत्र में एक चेकिंग चल रही थी. इस दौरान संयुक्त टीम थाना शहज़ादनगर और थाना कैमरी ने बाइक से जा रहे तीन युवकों को रुकवाया. लेकिन वे रुके नहीं और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे.

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और एक को गोली लग गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने दो अन्य को भी मौके से पकड़ लिया. तीनों के खिलाफ थाना कमरी में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. विवेचना प्रचलित है. यह तीनों शहजाद नगर और थाना कैमरी के ही रहने वाले हैं. गिरफ्तार तीन में से 2 लोगों पर गैंगस्टर भी लग चुका है और जेल भी जा चुके हैं. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement