अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है. राम मंदिर में चढ़ावे में हुई हेर-फेर की जांच कर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट योगी सरकार को सौंप दी है. अब अयोध्या में जमीन खरीद-फरोख्त में हुए हेराफेरी की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है. यूपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बता दिया है कि मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी मामले में क्या एक्शन लिया जाएगा?
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भरोसा दिलाया है कि मंदिर में चढ़ावे और अनियमितताओं की जांच का परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आएंगे और 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा.
राम मंदिर मामले पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होगा. जिन लोगों ने भी गलत किया है, उन्हें सजा मिलकर रहेगी. वो कोई भी हो, चाहे ट्रस्ट का पदाधिकारी ही क्यों न हो?
योगी के मंत्री ने एक्शन के दिए संकेत
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में योगी सरकार सख्त तेवर अपना रखे हैं. मामला सामने आते ही सरकार ने एसआईटी का गठन किया, जो अयोध्या में छह दिनों तक रहकर जांच की और मामले में पांच दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई. एसआईटी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. सरकार अब सख्त एक्शल लेने के मूड में है, जिसके संकेत योगी सरकार के पर्यटन मंत्री ने दे दिया हैय
यूपी सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साफ कहा कि राम मंदिर मामले में हेर फेर करने वाले एक भी व्यक्ति नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि अगर ट्रस्ट के पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्यवाही होगी. कोई नहीं छोड़ा जाएगा, सब पर कार्यवाही होगी. देखिए गया बड़ी कार्यवाही होगी. कोई भी हो, वो छूटेगा नहीं. एक तरह से साफ कर दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
जयवीर सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर की व्यवस्था भी चेंज करने कि प्रक्रिया पर विचार चल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि अब केंद्र सरकार और यूपी की सरकार बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. मंत्री ने कहा कि जिनका दान गायब है, जांच अभी जारी है, सब सामने आएगा. इसलिए श्रद्धालु बिल्कुल परेशान न हो.
आशीष श्रीवास्तव