अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज... नए महासचिव से लेकर चढ़ावे की व्यवस्था तक... क्या-क्या बदल सकता है?

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक होने जा रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, वित्तीय निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर मंथन होगा. सबसे अहम मुद्दा नए महासचिव के चयन का है, जबकि लंबे समय से खाली पड़े दो अन्य खास पदों को भरने पर भी फैसला हो सकता है.

Advertisement
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में नई व्यवस्थाओं पर होगा मंथन. (Photo: Representational) राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में नई व्यवस्थाओं पर होगा मंथन. (Photo: Representational)

समर्थ श्रीवास्तव

  • अयोध्या,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बड़ी बैठक होने जा रही है. इसमें संगठन के ढांचे और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से खाली पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी फैसला हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया महासचिव विश्व हिंदू परिषद का ही होगा, यह लगभग तय माना जा रहा है.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी मामले और उसके बाद हुई जांच को लेकर ट्रस्ट अब प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर काम कर रहा है. इसके लिए नया सिस्टम, जवाबदेही बढ़ाने और पैसों की निगरानी को ज्यादा प्रभावी बनाने पर मंथन होगा.

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद खाली पड़े पदों पर नए नामों की घोषणा की जाएगी. इसके लिए बैठक दो सत्रों में आयोजित होनी है. पहले सत्र में दोपहर तीन बजे से खाली पदों के चयन पर मंथन होगा. दूसरे सत्र में चार बजे से बैठक में अन्य विषयों पर मंथन होगा.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा... VVIP गेट से बुलेट पर निकलती थी चोरी की रकम, 39 घंटे की रिमांड में टिन्नू यादव ने उगले राज

Advertisement

नए महासचिव की नियुक्ति को ट्रस्ट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं. बैठक में खाली पड़े दो अन्य पदों पर भी नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है.

बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से खाली हुए पद पर उनके बेटे राज परिवार के सदस्य और साहित्यकार यतींद्र मिश्र का चयन होने की संभावना है. इसके अलावा ट्रस्ट में अयोध्या के किसी एक संत को भी जगह मिल सकती है. बैठक में मंदिर के चढ़ावे की गिनती, अकाउंटिंग सिस्टम, बैंकिंग सिस्टम, मॉनीटरिंग और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को लेकर नई व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी.

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक दोपहर तीन बजे मणिराम दास की छावनी में होगी. बैठक में जो भी निर्णय होगा, वह सभी सदस्यों को मान्य होगा. बैठक में राम मंदिर में नोटों की काउंटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी. इसके अलावा एसआईटी जांच पर भी चर्चा होगी. राम मंदिर में इस समय पूजा परंपरा का निर्वहन रामानंदीय परंपरा के अनुरूप बेहतर ढंग से किया जा रहा है. व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग ट्रस्ट की ओर से की जा रही है.

पहुंचने लगे ट्रस्टी, कोषाध्यक्ष आज सुबह पहुंचेंगे

बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का अयोध्या आगमन शुरू हो चुका है. मंगलवार की देर शाम युगपुरुष परमानंद व जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती अयोध्या पहुंच गए, जबकि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बुधवार की सुबह 11 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे.

Advertisement

वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे. वहीं दूसरी तरफ विहिप के पदाधिकारियों का भी जुटान शुरू हो गया है. विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, वरिष्ठ संरक्षक दिनेश चंद्र अयोध्या पहुंच चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »