'सपा की सरकार ही नहीं बननी और नेता मंत्री पद के सपने देख रहे', इंद्रजीत सरोज के बयान पर राजभर का अखिलेश पर तंज

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव के तबादले के बाद एक्टिव हुए राजभर ने सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के मंत्री पद और 'लूट की छूट' वाले बयान पर घेरा है.

Advertisement
ओम प्रकाश राजभर आए दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते रहते हैं. (Photo: ITG) ओम प्रकाश राजभर आए दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते रहते हैं. (Photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने 9 सितंबर के बाद आज यह पोस्ट किया है. अपनी नाराजगी के दौरान अखिलेश यादव पर चुप रहने वाले राजभर योगी सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार समेत कई अफसरों के तबादले के बाद संतुष्ट होकर दोबारा सक्रिय हुए हैं. राजभर ने सपा राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज के बयान का हवाला देते हुए अखिलेश यादव से 2027 में बनने वाली सरकार, मंत्री पद और कार्यकर्ताओं को मिलने वाली छूट पर जवाब मांगा है.

Advertisement

इंद्रजीत सरोज के बयान पर राजभर का तंज

ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा कि सपा नेता कमाल के साथ धमाल भी कर रहे हैं. पहले आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपना देखा जा रहा था और अब विधायक अभी से मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं. दरअसल, बीते दिनों सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा था कि 2027 में सपा सरकार बनने पर उन्हें बड़े मंत्री पद से कोई नहीं रोक पाएगा.

बालू-मिट्टी की खुली छूट और लूट का आरोप

राजभर ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज कार्यकर्ताओं को जेसीबी-डंपर लगाकर बालू और मिट्टी खोदने की खुली छूट देने की बात कर रहे हैं. राजभर ने पूछा कि चुनाव में समय होने और जनता का फैसला आने से पहले ही मंत्री पद तथा बालू-मिट्टी का हिसाब-किताब शुरू हो गया है? उन्होंने तंज कसा कि 10 साल सत्ता से बाहर रहना लंबा समय होता है.

Advertisement

चाचा शिवपाल के विभाग पर भी कसा तंज

राजभर ने आगे लिखा कि जनता कोई खाली कुर्सी नहीं है जिस पर जब चाहा बैठ गए. उन्होंने अखिलेश से पूछा कि 2027 के लिए किस-किस को कौन सा विभाग सपने में बांटा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'चच्चू' भी अपने विभाग का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी सपने में बता दीजिए कि पीडब्ल्यूडी देंगे या सिंचाई, ताकि नींद अच्छी आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »