रायबरेली पुलिस का बड़ा खुलासा: 14 दिन बाद लापता किशोरी का शव बरामद, मंदिर के बहाने बुलाकर 'दोस्त' ने की थी हत्या!

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 14 दिन से लापता किशोरी का सड़ा-गला शव आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के पास सूखी नहर की झाड़ियों से बरामद हुआ. पुलिस ने मुख्य आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
आरोपी रौनक यादव रायबरेली पुलिस की गिरफ्त में (Photo- ITG) आरोपी रौनक यादव रायबरेली पुलिस की गिरफ्त में (Photo- ITG)

aajtak.in

  • रायबरेली ,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

Uttar Pradesh News: रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की 16 अक्टूबर को घर से लापता हो गई. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. लेकिन 14 दिन बाद उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसी ने नाबालिग की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था. जानिए पूरा मामला... 

Advertisement

दरअसल, जैसे ही मामला एसपी रवि कुमार के संज्ञान में आया उन्होंने फौरन पुलिस टीम को जल्द खुलासे का निर्देश दिया. जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के बाद आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार किया. आपसी विवाद के चलते उसने चाकू और दुपट्टे से गला घोंटकर लड़की की हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस ने 30 अक्टूबर को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के पश्चिमी यार्ड के पास सूखी नहर की झाड़ियों से उसका कंकाल जैसी स्थिति में शव बरामद कर लिया है.

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रौनक यादव और मृतका दो साल पहले साथ पढ़ते थे और इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. करीब छह महीने पहले लड़की ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. इस पर रौनक ने नाराजगी जताई. कुछ दिन पहले जब दोनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई, तो रौनक ने लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, फिर शक और गुस्से में उसकी हत्या की पूरी साजिश रच डाली.  

Advertisement

मंदिर से नहर पटरी तक ले जाकर वारदात

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 16 अक्टूबर को लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और बाइक से ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर ले गया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद वह उसे चक पंचम मजरे दतौली के पास नहर पटरी पर ले गया, जहां उसने चाकू से उसके गले पर वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने मृतका के बातचीत बंद करने और दूसरे युवकों से संपर्क रखने को हत्या की वजह बताया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »