प्रतापगढ़ में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, रेस्क्यू में उगला, देखें- हैरान करने वाला वीडियो

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक विशालकाय अजगर द्वारा नीलगाय के बच्चे को निगलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र ने जब रेस्क्यू शुरू किया तो अजगर ने बच्चे को पेट से बाहर उगल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
प्रतापगढ़ का वीडियो देख दंग रह जाएंगे (Photo- ITG) प्रतापगढ़ का वीडियो देख दंग रह जाएंगे (Photo- ITG)

सुनील कुमार यादव

  • प्रतापगढ़ ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बनाकर निगल लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्पमित्र सिराज शेख को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू शुरू किया. रेस्क्यू के प्रयास के दौरान अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement

सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़ा

सर्पमित्र सिराज शेख ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ग्रामीणों से अपील

अजगर के सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद सर्पमित्र ने बस्ती के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने अपील की कि सांप या अजगर दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें.

वीडियो वायरल 

पूरा मामला प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के दिशिनी गांव की बनवासी बस्ती का है. मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया था. ग्रामीणों ने मंजर देखा तो हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर के पेट से नीलगाय का बच्चा निकल रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »