अयोध्या जेल से 2 कैदी फरार, डीजी ने लिया एक्शन, जेलर समेत 5 कर्मी सस्पेंड

अयोध्या जिला जेल की दीवार फांदकर हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के दो आरोपी फरार हो गए. इस बड़ी लापरवाही पर डीजी जेल ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर समेत सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुटी हैं और सुरक्षा व्यवस्था की जांच जारी है.

Advertisement
अयोध्या जिला जेल से दो कैदी चकमा देकर फरार (Photo- ITG) अयोध्या जिला जेल से दो कैदी चकमा देकर फरार (Photo- ITG)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या ,
  • 29 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

अयोध्या जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी निवासी अमेठी और शेर अली निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है. इनमें से एक कैदी हत्या के प्रयास के मामले में, जबकि दूसरा बलात्कार के गंभीर आरोप में निरुद्ध था. घटना बीते मंगलवार की है. 

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों कैदियों ने तन्हाई बैरक की दीवार तोड़कर जेल की बाउंड्री वॉल कूदते हुए फरारी को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन अलर्ट हो गया. फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल पीसी मीणा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके तहत वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा, जेलर जे.के. यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी सहित एक हेड जेल वार्डर और तीन जेल वार्डरों को निलंबित कर दिया गया है.

घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं फरार कैदियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान जारी है.

Advertisement

गौरतलब है इससे पहले बदायूं जेल से दो कैदी भाग गए थे. दोनों कंबल को रस्सी बनाकर दीवार फांदकर फरार हुए थे. हालांकि, बाद में एनकाउंटर के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था. फिलहाल, इस घटना के बाद अब अयोध्या से सामने आए ताजा मामले ने सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »