देवरिया में प्रेग्नेंट गुड़िया विश्वकर्मा की हथौड़े से हत्या, सुपारी किलर राम आशीष यादव का एनकाउंटर; 3 लाख में तय हुआ था सौदा

देवरिया के रुद्रपुर सीएचसी सरकारी आवास में गुड़िया विश्वकर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तीन लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी राम आशीष यादव पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
गुड़िया का हत्यारोपी राम आशीष यादव गिरफ्तार (Photo- ITG) गुड़िया का हत्यारोपी राम आशीष यादव गिरफ्तार (Photo- ITG)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना रुद्रपुर अंतर्गत सीएचसी सरकारी आवास में 25 अक्टूबर की रात प्रेग्नेंट गुड़िया विश्वकर्मा की गला दबाकर और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी. मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी, सास और ननद समेत अन्य पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. 

पुलिस ने विवेचना के आधार पर गोरखपुर के गगहा निवासी आरोपी राम आशीष यादव को 27 अक्टूबर की सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जिसके बाएं पैर में गोली लगी है और उसका एक साथी फरार है.

Advertisement

तीन लाख में तय हुआ था हत्या का सौदा

पुलिस जांच में सामने आया कि गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के रहने वाले सत्य प्रकाश यादव ने परिजनों से मिलकर हत्या की योजना बनाई थी. इसके लिए राम आशीष यादव और उसके साथी नरेश के साथ तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. घटना को अंजाम देने से पहले राम आशीष ढाई लाख रुपये नगद ले चुका था और बाकी के पचास हजार रुपये लेने जा रहा था. 25 अक्टूबर की रात को आरोपियों ने घर में घुसकर गुड़िया विश्वकर्मा की हत्या कर दी और ननद पूर्णिमा ने डायल 112 पर सूचना दी थी.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग

एसपी देवरिया अजीत आर शंकर ने बताया कि थाना रुद्रपुर पुलिस 27 अक्टूबर 2026 की सुबह नियमित चेकिंग कर रही थी. इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे. पीछा करने पर वे बाइक फिसलने से नीचे गिर गए और दोबारा गोली चलाई. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त राम आशीष यादव के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए सीएचसी रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है. जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »