प्रयागराज छात्र प्रदर्शन उपद्रव मामला: पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सपा पर भी उठे सवाल

प्रयागराज में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले 10 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से पहचान कर यह कार्रवाई की गई, जिसमें हिस्ट्रीशीटर से लेकर होटल संचालक तक शामिल हैं.

Advertisement
प्रयागराज में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ (Photo- ITG) प्रयागराज में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ (Photo- ITG)

आनंद राज

  • प्रयागराज ,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

प्रयागराज के सिविल लाइंस में शनिवार को NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और तोड़फोड़ हुई. उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया, जिन पर भाजपा का झंडा भी लगा था. भाजपा नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गए आरोपितों में हिस्ट्रीशीटर, ओयो होटल संचालक, सफाई कर्मी, फल-सब्जी और दूध विक्रेता शामिल हैं, जबकि अन्य की पहचान और कार्रवाई जारी है. उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पुलिसिया एक्शन पर सवाल उठाये हैं. 

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान और गिरफ्तारी

जांच के दौरान जिन लोगों की तस्वीरें और गतिविधियां उपद्रव में शामिल होने की पुष्टि हुई, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपितों में हंडिया निवासी शिवम कुमार यादव, फल विक्रेता अभिषेक सोनकर, ओयो होटल संचालक अवनीश यादव, अमर यादव, कारगिल सिंह, नैनी का हिस्ट्रीशीटर आशीष यादव, दूध विक्रेता दिलशाद और मोहम्मद सुफियान खान शामिल हैं. दो अन्य आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

सोशल मीडिया पर अरेस्टिंग वीडियो वायरल

प्रयागराज में गिरफ्तारी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, चर्चा है कि हंगामा करने वाले लोग समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं. पुलिस का कहना है कि अन्य उपद्रवियों की भी पहचान की जा रही है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी.

Advertisement

डिप्टी सीएम का सपा पर हमला और सपा का विरोध

मामले में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपद्रव करने वाले समाजवादी पार्टी के लोग थे और इसमें प्रदर्शनकारी छात्र शामिल नहीं थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर गिरफ्तारियों का विरोध किया और छात्रों को छोड़े जाने की मांग की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »