लड़की का फोन नम्बर नहीं देने पर युवक की पिटाई, पुलिस से शिकायत करने पर बम से हमला

12वीं के छात्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि रात 9 बजे म्हन्दौरी पार्क के पास वह किसी काम से गया था. तभी लौटते समय कुछ आऱोपी युवकों ने ने उसे रोक लिया और उसके स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की का नम्बर मांगने लगे. उसने जब नम्बर देने से मना किया तो उसकी पिटाई कर दी. इसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 नंबर पर दी.

Advertisement
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (प्रतीकात्मक तस्वीर) पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 30 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 5:55 AM IST

संगम नगरी प्रयागराज में एक सनसनीखेज मामला समय आया है. जहां एक लड़की का मोबाइल नम्बर नहीं देने पर आरोपी ने युवक की पिटाई कर दी. वहीं पुलिस से शिकायत करने पर उस पर बम से हमला कर दिया. मामला शिवकुटी थाना इलाके का है. रसूलाबाद क्षेत्र में एक साथी ने दूसरे साथी की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने लड़की का मोबाइल नंबर नहीं दिया था. झगड़े की शिकायत पर पहुंचने पर आरोपी ने पुलिस के सामने ही बम से हमला कर दिया. बम फटने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Advertisement

दरअसल, 12वीं के छात्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि रात 9 बजे म्हन्दौरी पार्क के पास वह किसी काम से गया था. तभी लौटते समय कुछ आऱोपी युवकों ने ने उसे रोक लिया और उसके स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की का नम्बर मांगने लगे. उसने जब नम्बर देने से मना किया तो उसकी पिटाई कर दी. इसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 नंबर पर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग चुके थे. 

इसके बाद पीड़ित पुलिस के साथ घटनास्थल से जा रहा था. तभी रास्ते में आरोपी खड़े मिले. जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बम से हमला कर दिया है. इस हमले में हर्ष तो बाल बाल बच गया लेकिन एक सिपाही मामूली तौर पर घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए भेज दिया गया. वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत और अन्य धाराओं में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »