बेटा मजदूरी कर चुका रहा कर्ज, पिता 7वीं बार शादी की तैयारी में! आजमगढ़ के अमरजीत मौर्य की कहानी

आजमगढ़ के अहरौला थाने में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 55 वर्षीय शख्स अपनी सातवीं शादी की तैयारी कर रहा है, जिसका विरोध करते हुए उसके नाबालिग बेटे ने पुलिस से मदद मांगी है. बेटे का आरोप है कि पिता जमीन बेचकर बार-बार शादियां रचाते हैं.

Advertisement
आजमगढ़ में पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचा बेटा (Photo- Screengrab) आजमगढ़ में पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचा बेटा (Photo- Screengrab)

राजीव कुमार

  • आजमगढ़ ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

Uttar Pradesh News: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय अमरजीत मौर्य द्वारा सातवीं शादी करने की कोशिश का मामला सामने  में आया है. उनके नाबालिग बेटे शनि मौर्य ने थाने में तहरीर देकर इस विवाह को रुकवाने की गुहार लगाई है. शनि के मुताबिक, पिता अब तक छह शादियां कर चुके हैं और अगली शादी के लिए जमीन का एडवांस भी ले चुके हैं. बेटा अपनी पढ़ाई छोड़कर पिता का कर्ज चुकाने के लिए मजदूरी करने पर मजबूर हैं. पुलिस ने पीड़ित बेटे की शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

छह शादियां और जमीन का विवाद

शनि मौर्य ने बताया कि उनके पिता अमरजीत अब तक छह शादियां कर चुके हैं. शनि की मां अमरजीत की तीसरी पत्नी थीं. अमरजीत ने साल 2024 में छठी शादी की थी, लेकिन वह पत्नी जमीन और जेवर की मांग पूरी न होने पर चली गई. अब पिता सातवीं शादी के लिए बिचौलियों के संपर्क में हैं. आरोप है कि शादी के खर्च के लिए पिता ने बची हुई जमीन बेचने का सौदा कर 50,000 रुपये एडवांस भी ले लिए हैं.

मजदूरी कर बेटा चुका रहा है कर्ज

12वीं का छात्र शनि अपनी बोर्ड परीक्षा देने घर लौटा है. उसने बताया कि पिता ने उसे जबरन बाहर कमाने भेज दिया था ताकि उनके द्वारा लिया गया कर्ज चुकाया जा सके. शनि मेहनत-मजदूरी कर पिता की उधारी भर रहा है, जबकि पिता आधी से ज्यादा जमीन पहले ही गिरवी रख चुके हैं. गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने भी अमरजीत की कई शादियों की बात की पुष्टि की है. परिवार की बूढ़ी मां ने भी पांच शादियों की बात स्वीकार की है.

Advertisement

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस अनोखे मामले पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि बेटे की तरफ से तहरीर मिली है. पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है. शनि का आरोप है कि पिता सिर्फ जमीन हड़पने के लालच में बार-बार शादी के जाल में फंस रहे हैं. फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस जांच के बाद इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement