नाबालिग साली के साथ किराए के रूम में रह रहा था जीजा, मथुरा से बहला-फुसलाकर लाया था, दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

नोएडा (Noida) के थाना ईकोटेक 3 में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. मथुरा का एक युवक अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर लाया था. वह यहां किराए के मकान में रहने लगा था. इसी बीच शुक्रवार की देर रात दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. अस्पताल में दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
मामले की जांच करने पहुंची टीम. मामले की जांच करने पहुंची टीम.

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 11 मई 2024,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

नोएडा (Noida) के थाना ईकोटेक 3 एरिया में जीजा-साली ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में नोएडा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

एडीसीपी सेंट्रल हिरदेश कठेरिया ने बताया कि हबीबपुर गांव की टंकी के पास टॉवर वाली गली में मथुरा के गोवर्धन का रहने वाला 24 वर्षीय धर्मेंद्र किराए पर रहता था. उसके साथ उसकी नाबालिग साली भी रहती थी. इन दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

यह भी पढ़ें: UP: साली को वश में करने के लिए आधी रात को तंत्र-मंत्र करता था जीजा, गुस्साई पत्नी पहुंची थाने

इसके बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो हबीबपुर गांव निवासी मकान मालिक ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. अस्पताल में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: जीजा साली ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, युवक की एक साल पहले हुई थी शादी

Advertisement

मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार को यह दोनों किराए पर रहने के लिए आए थे. पुलिस ने लड़की के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों रिश्ते में जीजा और साली लगते हैं. एडीसीपी ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था.

युवक ने हबीबपुर गांव में किराए पर मकान लिया और उसमें नाबालिग साली के साथ रहने लगा था. देर रात दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »