4 साल का अफेयर, विवाद और गोली... होली पर मिलने आई प्रेमिका, साथ में आए भाई ने प्रेमी की कर दी हत्या

होली सेलिब्रेशन के बीच नोएडा की सोसाइटी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक और उसकी प्रेमिका के बीच चल रहे संबंध को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमिका के भाई ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका के भाई ने मारी गोली. (Photo: Screengrab) शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका के भाई ने मारी गोली. (Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली सेलिब्रेशन के बीच उस समय सनसनी फैल गई, जब रंगों के त्योहार के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है, जहां शुरुआती जांच में प्रेम संबंधों से जुड़ा विवाद इस वारदात की मुख्य वजह माना जा रहा है.

मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि साहिल पहले से शादीशुदा था और पिछले करीब चार वर्षों से उसका एक अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा था. होली के मौके पर वही महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आई थी. सोसाइटी में उनकी एंट्री खुद साहिल ने ही करवाई थी.

Advertisement

परिसर में मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर साहिल और महिला के भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महिला के एक भाई ने साहिल पर गोली चला दी. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और होली का जश्न मातम में बदल गया.

यह भी पढ़ें: कासगंज: प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, चुपचाप किया अंतिम संस्कार, श्मशान पहुंची पुलिस ने बुझाई चिता!

घायल हालत में साहिल को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश और संबंधों के विवाद से जुड़ा लग रहा है. हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement