DLF मॉल में बिना पैसे दिए घी का डिब्बा ले जा रही थी महिला, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा तो हुआ हंगामा

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें सिक्योरिटी टीम एक महिला को अपने साथ ले जाती दिख रही है. दावा है कि महिला ने ली मार्च स्टोर से घी समेत कुछ सामान बिना भुगतान किए ले जाने की कोशिश की थी.

Advertisement
विवाद के बाद महिला को पकड़कर ले जाते गार्ड. (Photo: Screengrabs) विवाद के बाद महिला को पकड़कर ले जाते गार्ड. (Photo: Screengrabs)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मॉल की सिक्योरिटी टीम एक महिला को अपने साथ ले जाती हुई नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि महिला पर स्टोर से बिना भुगतान किए सामान ले जाने का आरोप लगा था. हालांकि, पुलिस के मुताबिक बाद में महिला ने सामान का बिल चुका दिया और दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मॉल के ली मार्च स्टोर से जुड़ा बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि महिला स्टोर से घी और एक अन्य सामान लेकर गई थी, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया था. इसके बाद CCTV फुटेज चेक कर महिला की पहचान किए जाने की बात कही गई.

बताया जा रहा है कि सामान के भुगतान को लेकर महिला और मॉल की सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान महिला को सिक्योरिटी कर्मचारियों द्वारा अपने साथ ले जाने का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मॉल में पहले भी चोरी की घटनाएं होने का दावा किया गया है.

पुलिस ने क्या कहा?
मामले को लेकर DLF चौकी इंचार्ज ने बताया कि बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि, बाद में महिला ने सामान के बिल का भुगतान कर दिया. पेमेंट के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और मामला वहीं शांत हो गया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार बिल का भुगतान करने के बाद महिला मॉल से चली गई. इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है. इसलिए फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. यह मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »