नोएडा कपल के हनीमून में आखिर क्या हुआ ऐसा? पत्नी ने दर्ज करा दिया केस

नोएडा में हनीमून से लौटने के बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में मारपीट, होटल की सीढ़ियों से धक्का देने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही पति उसके साथ गाली-गलौज और हिंसा कर रहा था.

Advertisement
हनीमून से आने के बाद दुल्हन ने पति पर कराई FIR. (Photo: Representational ) हनीमून से आने के बाद दुल्हन ने पति पर कराई FIR. (Photo: Representational )

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

नोएडा में हनीमून से लौटते ही एक नवविवाहिता अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई. महिला ने अपने पति पर शादी के बाद लगातार मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और हनीमून के दौरान जानलेवा हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार महिला की शादी 30 अप्रैल 2026 को हुई थी. उसका आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति का व्यवहार बदल गया और वह छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा. 4 मई को दोनों हनीमून के लिए शिमला गए, लेकिन वहां भी पति का रवैया नहीं बदला. महिला का कहना है कि होटल में उसके साथ मारपीट की गई और उसे सीढ़ियों से धक्का देकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि सिक्किम और दार्जिलिंग की यात्रा के दौरान भी पति ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. हनीमून से लौटने के बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

घर छोड़कर चला गया है आरोपी पति
महिला के मुताबिक 9 मई को पति ने उसे होटल की सीढ़ियों से धक्का दे दिया था, जिससे उसके दोनों घुटनों, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. महिला का आरोप है कि घटना के दौरान पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और धमकाया. इसके बाद आरोपी घर छोड़कर चला गया.

फिलहाल महिला ने मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराने के बाद सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »